Daily Horoscope
✕

क्या दूध वाली चाय-कॉफी सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान?

जानिए चाय-कॉफी पीने का सही समय और तरीका

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 20 मई 2024 (15:40 IST)
How to Drink Tea or Coffee: भारत में ज़्यादातर लोगों की सुबह चाय-कॉफी के साथ होती है। चाय-कॉफी में कैफीन की अधिक मात्रा की वजह से इनका सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। साथ ही खाली पेट कैफीन लेने से पेट में जलन, सीने में जलन, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, अधिक मात्रा में चाय-कॉफी पीने से भी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। 

कई विशेषज्ञ दूध वाली चाय न पीने की सलाह देते है। लेकिन अगर आप चाय पीते हैं, तो चाय कब और कैसे पीनी चाहिए, इसके बारे मे जानना ज़रूरी है ।

ALSO READ: ऑफिस में लम्बे समय तक बैठे-बैठे बढ़ने लगा है वजन तो आजमाएँ ये वेट कंट्रोल के टिप्स?

दूध वाली चाय-कॉफी पीने का सही समय: खाना खाने के तुरंत बाद या खाने के साथ, चाय-कॉफी या अन्य कैफीनयुक्त पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। भोजन के साथ कैफीन लेने से पूरी तरह परहेज करें। कैफीन शरीर में कई बीमारियों का कारण बन सकता है।

चाय पीने के नुकसान: चाय-कॉफी में कैफीन के साथ ही, टैनिन की भी मात्र होती है। इससे शरीर में आयरन के अवशोषण में भी दिक्कत आती है। अधिक मात्रा में चाय-कॉफी का सेवन करने से शरीर आयरन को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाता है। इसकी वजह से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। साथ ही, एनीमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती है। अधिक चाय-कॉफी से ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर या हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को भी बढ़ाता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख