Hanuman Chalisa

World Heart Day 2023 : इन 7 तरीकों से करें अपने दिल की देखभाल

World Heart Day : कोरोना महामारी के बाद से एक बड़ी परेशानी हम सबके सामने खड़ी हुई है, और वो हैं खुद को स्वस्थ रखना। जी हां, वर्तमान समय में खुद को सेहतमंद बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। अत: ऐसे में सभी लोगों को अपना अधिक ख्याल रखने की जरूरत हैं, ताकि हम हार्ट संबंधी रोगों के संपर्क में आने से बच सकें।

इतना ही नहीं उन लोगों के लिए भी सावधानी रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है, जो पहले से ही ह्रदय संबंधी परेशानियों से ग्रसित हैं। आज हम आपको यहां बता रहे हैं हार्ट से जुड़े रोचक तथ्यों और ह्रदय रोग से बचाव के लिए कुछ टिप्स। आइए जानते हैं-
 
दिल को स्‍वस्‍थ रखने के लिए टिप्‍स
 
1. अक्‍सर लोग बीमारी होने पर सतर्क होते हैं लेकिन अगर आप नियमित रूप से 30 मिनट मॉर्निंग वॉक करते हैं तो आपका हृदय स्‍वस्‍थ्‍य रहेगा। 
 
2. अक्‍सर लोग कहते हैं समय नहीं मिलता है लेकिन हेल्‍दी लाइफ के लिए व्‍यायाम जरूर करें। 
 
3. डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटी-एक्‍सीडेंट फ्री रेडिकल्‍स से दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। यह ह्रदय की कोशिकाओं की क्षति को कम करता है। अत: डार्क चॉकलेट का सेवन अवश्य करें। 
 
4. हर रोज सुबह फलों का सेवन जरूर करें। उसमें मौजूद फाइबर कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे स्‍ट्रोक का खतरा कम होता है। 
 
5. नट्स का सेवन जरूर करें। अखरोट, बादाम, पिस्‍ता विशेष रूप से दिल के लिए फायदेमंद है।
 
6. नियमित रूप से एक्‍सपर्ट के मार्गदर्शन में रहकर व्‍यायाम करें। 
 
7. अनहेल्दी खाने की आदत छोड़ कर अपने खान-पान पर ध्यान दें। 
 
हार्ट से जुड़े रोचक तथ्य- 
 
- एक दिन में करीब 1,15,200 बार एक स्‍वस्‍थ दिल धड़कता है। 
 
- हृदय शरीर की सभी 75 ट्रिलियन कोशिकाओं में रक्‍त पहुंचाता है। 
 
- आपको जानकर जरूर अजीब लग सकता है, लेकिन महिलाओं की तुलना में पुरुषों का दिल 10 फीसदी अधिक तेजी से धड़कता है। 
 
- रोज हंसने मात्र से 50 फीसदी तनाव कम होता है। जिससे हार्ट पर भी कम असर पड़ता है। 
 
- कार्डियक अरेस्‍ट होने पर CPR की मदद से इंसान को बचाया जा सकता है। लेकिन CPR भी सिर्फ 10 मिनट के अंदर ही देना होता है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: वर्ल्ड हार्ट डे 2023: विश्‍व हृदय दिवस 2023 की थीम और महत्व जानें World Heart Day


Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

महिलाओं का यौन शोषण यूरोप-अमेरिका में बना नया शौक

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

अगला लेख