suvichar
✕

कसूरी मेथी के यह 5 फायदे, आप नहीं जानते

Written By WD
Updated: बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (11:57 IST)
ग्रेवी, मसाला या स्वादिष्ट व्यंजनों में तो कसूरी मेथी का इस्तेमाल लगभग जरूरी तौर पर किया जाता है, कुछ व्यंजनों का तो स्वाद ही इस पर टिका होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कसूरी मेथी के स्वास्थ्य लाभ, इसके स्वाद से भी कहीं ज्यादा है। जानिए कसूरी मेथी के यह 5 स्वास्थ्य लाभ - 


 
1 कसूरी मेथी का ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित बनाए रखने में मददगार होता है। यह डायबिटीज और टाइप टू डाइबिटीज से बचाने में भी सहायक है, इसलिए खूब कीजिए कसूरी मेथी का सेवन और बनाए रखिए शुगर का संतुलन।

2 नवजात शिशु की मांओं के लिए कसूरी मेथी बेहद फायदेमंद है। यह दूध बढ़ाने में मदद करती है, जिससे बच्चे का पेट अच्छी तरह से भरता है और वह भूखा नहीं रहता।

3 महिलाओं में मेनोपॉज के समय होने वाले हार्मोनल बदलाव में भी कसूरी मेथी का सेवन बेहद लाभकारी होता है और शरीर में दर्द की समस्या से भी निजात दिलाता है। 

4 कालेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं, तो रोजाना कसूरी मेथी को अपने भोजन में शामिल कीजिए। चाहें तो रातभर इसे पानी में भिगो दें और सुबह इसे पानी का सेवन खाली पेट करें। 
5 पेट और लीवर की समस्याओं का हल भी कसूरी मेथी के पास है। गैस, डायरिया, बदहजमी और अन्य समस्याओं का समाधान आपके इसके सेवन से आसानी से पा सकते हैं।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

अगला लेख