Thu, 9 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. kapoor oil

सिर्फ नारियल तेल और कपूर से पाएं 5 जादुई फायदे

dandruff
नारियल तेल यूं तो सेहत और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन कपूर के साथ नारियल तेल का मेल किसी जादू से कम असर नहीं करता। जी हां, इस जादुई दवा के करिश्मे अगर आप नहीं जानते, तो जरूर जानिए यह 5 फायदे ...

1 एलर्जी - त्वचा पर किसी भी तरह की एलर्जी हो या फिर फंगस, नारियल के तेल में कपूर को मिक्स करें और संबंधित स्थान पर लेप करें। एक ही बार प्रयोग से आप इसका प्रभाव देख सकते हैं।
2 पिंपल्स - त्वचा पर किसी भी कारण से होने वाले पिंपल्स पूरी त्वचा पर फैलकर उसे खराब कर सकते हैं। इसपर नारियल तेल और कपूर का लेप लगाएं और खुद असर देखें कि पिंपल्स कम होते जाएंगे।

3 डैंड्रफ - बालों में डैंड्रफ से परेशान हैं, तो नारियल तेल में जरा सा कपूर मिलाएं और सिर की त्वचा पर ऊंगलियों के पोरों से मालिश करें। जल्दी ही आपकी यह समस्या भी हल हो जाएगी।

4 झाइयां - त्वचा पर किसी तरह के दाग या झाइयां होने पर आप नारियल तेल में कपूर डालकर मसाज कर सकते हैं। यह त्वचा की हर समस्या के लिए एक बढ़िया समाधान है।
5 खुजली - त्वचा में खुजली होने पर यह तरीका बहुत ही जल्द असर करता है। बस त्वचा पर इसकी अच्छी तरह से मसाल करें और सभी सूक्ष्म बैक्टीरिया के साथ -साथ खुजली से भी निजात पाएं। 
ये भी पढ़ें
हिन्दी कविता : आजकल