1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Is raw egg more beneficial or ripe

कच्चा अंडा ज्यादा फायदेमंद है या पका हुआ? जानिए सच और 4 कारण

अंडा
अंडा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, ये तो सभी जानते हैं लेकिन क्या कभी सोचा है कि इसे कैसे खाना सही है? कई लोग अंडे को कच्चा ही खा लेते हैं, अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपको जरूर जानना चाहिए कि कच्चा अंडा क्यों नहीं खाना चाहिए -
 
1 अंडों को कच्चा खाने से हमेशा बचना चाहिए। इसका प्रमुख कारण है कच्चे अंडों में मौजूद बैक्टीरिया। ये बैक्टीरिया आपको कई तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए अंडों को पकाकर खाना ज्यादा बेहतर है।
 
2 कच्चे अंडे की तुलना में पकाया गया अंडा पाचन के लिए ज्यादा बेहतर होता है। कच्चे अंडे का पाचन आसानी से नहीं हो पाता।
 
3 अगर आप कच्चा अंडा खा रहे हैं तो यह पकाकर खाए गए अंडे की तुलना में आपको कम फायदा देता है। कच्चे अंडे में मौजूद कुल प्रोटीन का सिर्फ 51% आप अवशोषित करते हैं जबकि पकाकर खाने पर आपके शरीर को 91% तक प्रोटीन मिलता है। 
 
4 कच्चे अंडे में बायोटिन नामक खास पोषक तत्व भी नहीं पाया जाता, जिसे बी-7 या विटामिन एच भी कहते हैं। यह मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी है।
 
5 कई बार कच्चा अंडा खाने से उल्टी, जी मचलान, शरीर में दाने होना, सूजन आदि की समस्याएं होती है। जबकि पका हुआ अंडा खाने से आप इन सब से बच सकते हैं।
 
अगला लेख
अगर 8 घंटे भरपूर नींद नहीं ली, तो आपको हो सकते हैं ये 5 नुकसान