Hanuman Chalisa
✕

Health Tips- आयरन की टेबलेट खाने वाले इस चीज से बना लें दूरी

Updated: बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (12:12 IST)
सेहतमंद जीवन जीने के लिए शरीर में आवश्‍यक पोषक तत्‍व, विटामिन, मिनरल्‍स होना जरूरी है। किसी भी चीज की कमी होने पर शरीर में बीमारियां उत्‍पन्‍न होने लगती है। विटामिन मिनरल्‍स की पूर्ति के लिए कई तरह के सप्‍लीमेंट्स भी लेते हैं। कुछ दवा ऐसी होती है जिनका सेवन करने के दौरान खानपान का ध्‍यान रखना होता है। वहीं अगर शरीर में खून की कमी हो गई है तो आयरन की टेबलेट भी दी जाती है। यह दवा गर्भवती होने के दौरान महिलाओं को अक्‍सर दी जाती है। ऐसे में अगर कोई भी आयरन की गोली लेता है तो कुछ चीज है उनका सेवन नहीं करना चाहिए। 
 
नींबू नहीं खाएं - आयरन की गोलियां खा रहे हैं तो नींबू का सेवन नहीं करें या तीन घंटे के अंतराल से करें या फिर डॉक्‍टर की सलाह से करें। आयरन की दवा के आगे पीछे नींबू का सेवन करने से दवा के साइड इफेक्‍ट भी हो सकते हैं। हालांकि नींबू में भी आयरन होता है लेकिन दवा ले रहे हैं तो नींबू का सेवन नहीं करें। 
 
प्राकतिक रूप से इन चीजों में पाया जाता है आयरन
 
सेम और चना - विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन द्वारा आयरन की पूर्ति के लिए सेम और चना के नाम लिया गया। इसका सेवन करने से आयरन की पूर्ति तेजी से होती है। वहीं चने के साथ गुड़ का सेवन भी किया जा सकता है। लेकिन डायबिटीज मरीज होने के नाते गुड़ का सेवन नहीं कर सकते हैं। 
 
हरी सब्जियां - खाने में हरी सब्जियों का सेवन जरूर करें। हरी पत्‍तेदार सब्जियों में भरपूर आयरन होता है। साथ ही प्रमुख रूप से ब्रोकली अैर पालक में आयरन रहता है। आप इनका सूप, जूस या सब्जियों के तौर पर इस्‍तेमाल कर सकते हैं। यह तीनों तरह से लाभदायक है। 
 
अनार - अनार में मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन सी  के साथ ही आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है। इसका जूस पीने से हीमोग्‍लोबिन बढ़ता है। वहीं अनार का पाउडर दूध में डालकर पीने से भी खून बढ़ता है। 
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

अगला लेख