suvichar

Heart Attack :क्यों आता है हार्ट अटैक?

Updated: बुधवार, 29 सितम्बर 2021 (12:35 IST)
हमारी बदलती लाइफस्टाइल व खान-पान का ख्याल न रख पाने के कारण इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ने लगता है जिस कारण समय से पहले ही बीमारियां होने लगती हैं। इनमें सबसे मुख्य है हार्टअटैक। आज की खराब दिनचर्या की वजह से इसका प्रभाव युवाओं पर साफतौर पर देखा जा रहा है। 30 साल से भी कम उम्र में लोग हार्टअटैक जैसी बीमारी का शिकार हो रहे हैं। आखिर युवाओं में क्यों बढ़ रहा है हार्टअटैक का खतरा? आइए जानते हैं।
 
धूम्रपान
 
आजकल युवाओं के लिए सिगरेट पीना किसी स्टाइल स्टेटमेंट से कम नहीं है। युवा इसके आदी होते जा रहे हैं और 1 दिन में 20 से 25 सिगरेट पीने से भी नहीं कतराते। यह जानते हुए भी कि ये आदत उनके स्वास्थ्य के लिए जहर से कम नहीं है तथा हार्टअटैक का एक कारण स्मोकिंग भी है।
 
शराब का अत्यधिक सेवन
 
शराब का अधिक सेवन भी युवाओं को दिल की बीमारियों की तरफ ले जा रहा है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और नियमित शराब का सेवन करने से भी युवाओं में हार्टअटैक होने का खतरा बना रहता है।
 
बदलता खानपान
 
हमारी खराब दिनचर्या में बदलता खान-पान भी शामिल है जिस वजह से युवाओं में हार्टअटैक के खतरे बढ़ रहे हैं। युवाओं को घर के खाने की अपेक्षा जंक फूड ज्यादा पसंद आता है, जो हार्टअटैक के लिए बहुत हद तक जिम्मेदार है।
 
स्ट्रेस
 
रोजाना काम और भविष्य को लेकर बढ़ता तनाव भी युवाओं में होने वाले हार्टअटैक की एक वजह है। लगातार तनाव में रहने से युवाओं में यह खतरा बढ़ता जा रहा है।
 
फिजिकल एक्टिविटी का न होना
 
सुस्त लाइफस्टाइल जिसमें शारीरिक व्यायाम या किसी भी तरह की गतिविधि न होने के कारण भी युवा बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ज्यादा आराम भी दिल के लिए घातक है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख