manglik dosh calculator
✕

Coronavirus : कोरोना काल में कैसे पाएं त्वचा के संक्रमण से छुटकारा, जानिए

Updated: मंगलवार, 16 मार्च 2021 (12:07 IST)
कोविड-19 से बचने के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है, क्योंकि मास्क का उपयोग करने पर ही हम इस घातक संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं। लेकिन बहुत लंबे समय तक इस मास्क को पहनकर रखना बहुत मुश्किल हो जाता है।  उमस से मास्क पहनकर रखने से बेचैनी, घबराहट, त्वचा में रैशेज व एक्ने जैसी समस्याएं पैदा हो रही हैं। आइए जानते हैं कि त्वचा की परेशानी से कैसे पाएं छुटकारा?
 
त्वचा का टाइप कोई भी हो लेकिन यदि बहुत लंबे समय तक मास्क पहना जाएं तो यह त्वचा संबंधी कोई-न-कोई समस्या पैदा करता जरूर है। कुछ लोग त्वचा में खुजली, जलन व रैशेज जैसी समस्याओं से परेशान हैं।
 
लंबे समय तक लगातार मास्क पहने रहने से त्वचा से निकलने वाला पसीना, चेहरे का ऑइल और डस्ट इन सबके कारण त्वचा में त्वचा संबंधी परेशानियां होने लगती हैं।
 
मास्क पहनना बहुत जरूरी है जिसे समझते हुए लोग मास्क पहन भी रहे हैं। लेकिन सांस लेने से हमारे मास्क के अंदर नमी बढ़ने लगती है, साथ ही त्वचा पर फ्रिक्शन भी बढ़ता है जिससे त्वचा संबंधी परेशानियां और बढ़ने लगती हैं।
 
मास्क के इस्तेमाल से नाक के पास रेड रैशेज भी नजर आते हैं।
 
चेहरे पर लंबे समय तक मास्क के इस्तेमाल से मुंहासे व रैशेज जैसी समस्याएं लोगों को परेशान कर रही हैं।
 
आखिर इस त्वचा संबंधी परेशानी से बचने के लिए क्या किया जाएं?
 
कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है, लेकिन इससे त्वचा में हो रही परेशानी से बचने के लिए सावधान रहना और उचित देखभाल करना भी जरूरी है।
 
जब आप मास्क पहनें तो अपने चेहरे पर क्रीम या मॉइश्चराजर जरूर लगाएं।
 
अगर स्किन सेंसेटिव है तो नियासिनमाइड बेस्ड ऑइन्मेंट्स का उपयोग करें। इसका उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें।
 
मास्क को बदल-बदलकर पहनें ताकि मास्क में जमी गंदगी आपके चेहरे पर न आए।
 
मास्क का इस्तेमाल करें तो मेकअप का उपयोग कम से कम करें।
 
अगर आप घर पर कपड़े से तैयार किए गए मास्क का उपयोग कर रहे हैं तो उसकी साफ-सफाई का भी पूरा ख्याल रखें ताकि मास्क में जमी गंदगी निकल जाए।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

अगला लेख