Hanuman Chalisa

Omicron Variant ने बढ़ाई मुश्किलें, 8 तरह से पहचानें आपकी इम्‍युनिटी कमजोर है या स्‍ट्रांग

Updated: सोमवार, 31 जनवरी 2022 (08:51 IST)
दुनियाभर में कोरोना के सबसे खतरनाक डेल्टा वैरिएंट के बाद ओमिक्रोन ने दस्तक दे दी है। साउथ अफ्रिका में मिला यह वैरिएंट अभी तक 30 देशों में फैल चुका है। गनीमत रही इस वैरिएंट से अभी तक एक भी संक्रमित व्यक्ति की मौत नहीं हुई। हालांकि कोरोना वायरस का खतरा उन लोगों को सबसे अधिक है जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है। जो बहुत जल्‍दी बीमार पड़ जाते हैं। जिन लोगों की इम्युनिटी अच्‍छी होती है। वे दवा के एक या दूसरे डोज में भी जल्‍दी ठीक हो जाते हैं। कई बार लोगों के मन में यह सवाल भी आता है कि हम अपनी इम्‍युनिटी के बारे में कैसे पता लगाएं। तो आइए जानते हैं आपकी इम्‍युनिटी कमजोर है या बेहतर है ।

ऐसे पहचाने आपकी इम्‍युनिटी कमजोर है

- अगर आपको जल्‍दी सर्दी-खांसी होना, बुखार आना तो समझ जाइए आपकी इम्‍युनिटी कमजोर है।
- मौसम बदलते ही आपका डाइजेशन खराब हो जाना, बुखार आना, मूड स्विंग होना, कुछ भी शारीरिक समस्या चलते रहना मतलब आपकी इम्युनिटी कमजोर है।
- खाना जल्‍दी हजम नहीं होना, खाने से इंफेक्शन हो जाना मतलब आपकी इम्‍युनिटी कमजोर है।
- जल्‍दी- जल्‍दी बीमार पड़ जाना।
- शरीर में ढीलापन होना, बहुत जल्‍दी थक जाना।
- आंखों के नीचे डार्क सर्कल होना।
- सुबह उठने के बाद ताजगी महसूस नहीं होना।
- दिनभर कमजोरी महसूस होना।

पहचानें आपकी इम्‍यूनिटी स्‍ट्रांग है -

- जल्‍दी ही बीमारियों से ठीक हो जाना।
- बदलते मौसम का आपके ऊपर बहुत अधिक असर नहीं होना।
- बादल होने पर मौसम को एंजॉय करना।
- सर्दी-खांसी या बुखार की चपेट में आने के बाद भी जल्‍दी कवर हो जाना।
- दूसरे के इंफेक्‍शन से खुद को बचा लेना।
- अधिक काम करने पर एकदम थकावट नहीं होना।
- चोट लगने पर जल्‍दी रिकवर हो जाना।

कैसे बढ़ाएं अपनी इम्युनिटी -

- इम्‍युनिटी बढ़ाने के लिए रोज सुबह सूरज की धूप जरूर लें।
- सीजनल फल और सब्जियों का सेवन करें।
- रोज रात में हल्दी वाले दूध पीएं।
- सकारात्मक सोच के साथ जिए।
- तुलसी के पत्ते का सुबह खाली पेट सेवन करें। यह आपको फ्लू से बचाएगी।
- रोज सुबह 30 मिनट योग और एक्सरसाइज जरूर करें।

यह जानकारी सिर्फ शिक्षित करने के उद्देश्य से है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख