dharma sangrah
✕

Good Health : हाथों को रखें साफ रहेंगी बीमारियां दूर, जानिए जरूरी बातें

Updated: मंगलवार, 8 दिसंबर 2020 (10:52 IST)
व्यक्तिगत स्वच्छता हमारे हाथों से ही शुरू होती है, और हमारे हाथों पर ही खत्म होती हैं। साफ हाथ आपके बेहतर स्वास्थ के लिए आवश्यक है। खाना खाने से पहले, या उचित समय-समय पर हाथ धोना जरूरी होता है। ये बात हमे बचपन से ही सिखाई गई  है। वहीं कोरोना काल में भी स्वस्थ रहने के लिए हाथों को साफ रखना कितना जरूरी है ये बात हम सभी जानते हैं। कोरोनावायरस से बचाव के लिए भी हाथों को अच्छी तरह से साफ रखने की सलाह दी जा रही है। यह याद रखना जरूरी है कि रोगाणु इस बात का  ध्यान नहीं रखते कि समय क्या है वे कभी भी आप पर हमला कर सकते हैं, इसलिए हाथों की सफाई आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। स्वच्छ हाथ बीमारी को रोकते हैं। इसलिए हाथ की स्वच्छता के बारे में मूल बातें सीखना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है 
 
हाथों को धोना यह एक अच्छी आदत है, यदि आप अपने हाथों को साफ रखते है, तो इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है और आप विषाणुओ के संपर्क में आने से बच जाते है। हैंडवॉशिंग बीमारियों को आप तक पहुंचने से रोकता है। अच्छी तरह से  साबून से अपने हाथो को धोना बेहद जरूरी है। वहीं हाथों को सही तरीके से कैसे धोना चाहिए ये बात भी हमें पता होनी जरूरी है, ताकि स्वस्थ, सेहतमंद रह सकें। 
 
क्‍या हो हाथ धोने का सही तरीका?
 
सबसे पहले हाथों को साफ पानी से धोएं। इससे हाथों में लगी डस्ट और सूखी गंदगी धुल जाएगी। अब साबुन या हैंडवॉश लेकर इसे अच्छी तरह हाथों पर लगाएं।
 
अपनी हथेलियों को रगड़ें, दोनों हाथों की उंगलियों को एक-दूसरे में फंसाकर उंगलियों के बीच की जगह को साफ करें। नाखून और फिंगर टिप्स की सफाई करें।
 
दोनों हाथों के अंगूठे के आसपास अच्छी तरह सफाई करें। दोनों हाथों को हथेलियों की तरफ से रगड़ने के बाद पीछे की तरफ से भी रगड़ें।
 
हाथ धुलने की प्रक्रिया के दौरान आपको अपनी कलाई भी साफ करनी चाहिए। हथेली के ऊपरी हिस्से की सफाई के बाद अपने दोनों हाथों की कलाई को सही तरीके से रगड़ें। बहते हुए पानी से अच्छी तरह हाथ धोएं।
 
साबुन लगाने के बाद हाथों को 20 सेकंड तक रगड़ना और साफ करना चाहिए। इससे हाथों की डेड स्किन निकलती है और बैक्टीरिया और वायरस मर जाते हैं।
 
हाथ धोने के बाद उन्‍हें कॉटन के साफ तौलिये से अच्छी तरह पोछना चाहिए। जिस तौलिया से हाथ साफ किए जाए उसे भी धोते रहे और धूप में सुखाना चाहिए।
 
 
इन बातों का भी रखें ख्याल-
 
भोजन करने से पहले और बाद में अच्छी तरह से साबून से हाथ धोने चाहिए।
किसी चीज को हाथ लगाने के बाद अपने हाथों को साबून से या हैंड वॉश से धोना चाहिए।
शौचालय का उपयोग करने के बाद हाथों को धोना चाहिए।
जब हाथ मैले यानी की गंदे हो जाएं तो हाथों को साबून से अच्छी तरह साफ करना चाहिए।
छींकने या खांसने के बाद हाथों को जरूर धोएं।
मोबाइल फोन, पर्स या किसी अन्य चीज को हाथ में पकड़ने के बाद अपने हाथों को साफ करें। बिना हाथों को साफ किए चेहरे, आंखों पर टच न करें।
पैसों की लेन-देन करते समय।
दरवाजे की कुंडी को छुने के बाद।
कार के गेट या स्टीयरिंग को हाथ लगाने के बाद हाथों को साफ करना चाहिए।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

अगला लेख