Daily Horoscope
✕

सर्दियों में रखें अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल, जानिए 6 सावधानियां

Updated: गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (10:04 IST)
बढ़ती ठंड सेहत पर काफी असर डालती हैं, ऐसे में जरूरी है, सेहत पर खास ध्यान दिया जाएं, क्योंकि बदलते मौसम का असर सीधा सेहत पर पड़ता है। बढ़ती सर्दी सर्दी-जुकाम या बुखार के रूप में खतरनाक हमला करती है। इस मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। तो ऐसे में आइए जानते हैं बेहतर स्वास्थ्य के लिए 6 सावधानियां ...
 
1 जितनी ज्यादा बार संभव हो अपने हाथ धोएं ताकि कीटाणु पैर न पसार सकें। यही कीटाणु मौसम की बीमारियों को जन्म देकर तीव्रता से फैलाते हैं, तो हाथों से ही ज्यादा फैलते हैं।
 
2 अत्यध‍िक तनाव लेने से बचें, क्योंकि यह आपके शरीर की बीमारियों और संक्रमण से लड़ने की क्षमता है उसमें बाधा उत्पन्न करता है।
 
3 रोजाना करीब आधा घंटा व्यायाम जरूर करें। इससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता मजबूत होगी और शरीर में गर्मी बनी रहेगी। 
 
4 जब कभी आप सर्दी, जुकाम या बुखार से पीड़ि‍त हों, तो ज्यादा से ज्यादा आराम करने की कोशि‍श करें। इसके साथ ही तरह पदार्थों का सेवन अधि‍क से अधि‍क करें।
 
5  सर्दी और फ्लू वायरस की वजह से होते हैं, इसलिए इनमें एंटीबायटिक मदद नहीं करतीं। इस दौरान जरूरत से ज्यादा कसरत न करें।अमूमन सर्दी या फ्लू होने से पहले गला खराब हो जाता है। ऐसे में चाय, कॉफी या गुनगुना नींबू पानी व शहद का सेवन करने से आराम मिलता है।
 
6 हर आधा घंटे में नमक डालकर गुनगुने पानी से गरारे करने से दर्द और बेचैनी से राहत मिलती है। साथ ही गले की खराश और सर्दी की अन्य समस्याओं में आराम मिलता है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

अगला लेख