dharma sangrah

खर्राटों से परेशान हैं, तो आजमाएं यह उपाय...

Written By WD
Updated: गुरुवार, 26 मई 2016 (11:53 IST)
दिनभर की थकान के बाद आपके शरीर को कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद चाहिए होती है, ताकि उसे आराम मिले और अगले दिन की शुरूआत उर्जा के साथ कर सकें। लेकिन कई बार कुछ कारणों के चलते आप अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते, जिसमें प्रमुख कारण है, खर्राटे...।
जब बिस्तर पर आपका साथी या परिवार का कोई सदस्य जोर-जोर से खर्राटे ले रहा हो, तब तो समझो पूरी रात नींद में व्यवधान होता है और आप ठीक से नहीं सो पाते। अगर आप भी परेशान हैं इन खर्राटों से, तो जानिए यह आसान उपाय - 

खर्राटों से बचने के लिए रात के वक्त आपको अपने खानपान में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जिसमें खास तौर पर कुछ चीजों से परहेज करना होगा, ताकि आपकी श्वास नली में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो, वायु का आवागमन ठीक ढंग से हो सके और नींद में खर्राटे आपसे दूर रहें।


रात के वक्त इन चीजों के सेवन से बचें - 
 
1 डेयरी उत्पाद        
2 मैदे की बनी हुई तथा मीठी चीजें 
3 अत्यधिक चॉकलेट  
4 अधिक तेल मसाले से बने पदार्थ 
5 तली हुई चीजें        
6 बाजार में उपलब्ध तैयार खाद्य पदार्थ
7 अल्कोहल शामिल हैं । 

अब जानिए खर्राटों की मुख्य दवा, जो आपकी नाक, फेफड़ों को साफ रखकर खर्राटों से बचाने में आपकी मदद करेगी और आपको भरपूर नींद लेने में मदद करेगी। इसे बनाने के  लिए आपको चाहिए - 


1 लगभग चार गाजर 
2 एक सेबफल 
3 नींबू 
4 थोड़ा सा अदरक 

बस अब इन चारों को एक साथ मिक्सर या ब्लेंडर में पीस कर जूस बना लें। इस जूस को प्रतिदिन पीने से, आपके खर्राटों में कमी आएगी, और आप चैन की नींद ले सकेंगे। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख