dharma sangrah

अपनी Diet में इन सुपर फूड्स को करें शामिल और पाएं Dark Circles से छुटकारा

Updated: शनिवार, 5 दिसंबर 2020 (10:52 IST)
आंखों के नीचे की त्वचा बहुत नाजुक और संवेदनशील होती है। कम नींद, तनाव, कम पानी पीने के कारण कई बार आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते है, जिन्हें ठीक करना काफी मुश्किल  हो जाता है। इन जिद्दी डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए हर तरह के उपाय आजमाएं जाते हैं, लेकिन इनसे छुटकारा नहीं मिल पाता। मार्कट में भी कई तरह के प्रोडक्ट मिलते हैं, जो इन्हें ठीक करने का दावा करते हैं, लेकिन फिर भी इनसे छुटकारा नहीं मिल पाता। लेकिन इनसे घबराने की जरूरत नहीं हम आपको कुछ ऐसे फुड्स के बारे में बता रहे हैं। जो आपको काले घेरों से निजात दिलाएगें आइए जानते हैं......
 
खीरा एक सुपरफूड है। इसे  ब्यूटी फूड भी कहना गलत नहीं होगा।  खीरे में काफी मात्रा में पानी होता हैं। जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, साथ ही डार्क सर्कल को कम करने में मदद करता है। यदि आप काले घेरों से छुटकारा पाना चाहते है, तो इसका सेवन करें। साथ ही खीरे के स्लाइस को आंखों पर भी लगाएं। 
 
 खरबूजा डार्क सर्कल को दूर करने में बहुत मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो शरीर में पानी के रेशो को सही रखता है। इसके सेवन से आप डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते है।
 
टमाटर में बहुत ही अच्छे एंटिऑक्सिडेंट्स पाएं जाते है। जो हमारी आंखो के नीचे की त्वचा की नसों की सुरक्षा प्रदान करते है। टमाटरों में लाइकोपिन, ल्यूटिन, बेटा कैरोटिन, क्यूरेक्टिन और विटामिन सी होता है जो त्वचा को हेल्दी बनाए रखता है.
 
तिल बेहतरीन फूड है।  यह विटामिन ई से भरपूर है जो डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद देता है।  तिल का सेवन कर आप डार्कसर्कल से छुटकारा पा सकते हैं।
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख