shradh paksha
✕

प्रदूषित पानी को कैसे करें शुद्ध, जानें 5 उपाय

Updated: गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (18:11 IST)
बारिश के दिनों में प्रदूषित पानी की समस्या तो आती ही है। यह प्रदूषित पानी कई बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में हमें ऐसे तरीकों से वाकिफ होना ही चाहिए की आखिर हम कैसे इस प्रदूषित पानीको शुद्ध कर सकते हैं। आइए जानें -
 
1 पानी को शुद्ध करने का सबसे अच्छा तरीका है पानी को उबाल लें। पानी को उबालने से उसको दूषित करने वाले सभी सूक्ष्म कीटाणु मर जाते हैं और जो कुछ भी दूसरी गंदगी रहती है वह भी असरदार नहीं रहती। पानी को उबालकर ठंडा होने दें और फिर उसे छान लें।
 
2 पानी में फिटकरी डालने से भी पानी को शुद्ध कर सकते हैं। फिटकरी को पानी में डालने से पानी में जमा सभी प्रकार के दूषित तत्व उसके तल में बैठ जाते हैं।   इससे पानी शुद्ध हो जाता है। हंडे या पानी के बर्तन में एक छोटी सी फिटकरी को डाल देने से आपका पानी शुद्ध हो जाएगा।
 
3 पानी को शुद्ध करने के लिए टमाटर और सेब के छिलके भी बेहद कारगर होते हैं। आपको इनके छिलकों को 2 घंटे अल्कोहल में डूबा के रखना है और फिर उसे धूप में सूखने देना है। जब यह पूरी तरह से सुख जाए तो इन छिलकों को दूषित पानी में डालें, जब आप कुछ समय बाद इन्हें पानी से निकालेंगे तो आपको पानी स्वच्छ दिखेगा।
 
4 पानी को सूर्य की किरणों में रखने से भी पानी की शुद्धि होती है। सूर्य की किरणों से पानी में मौजूद बैक्टेरिया मर जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि सूर्य की किरणों में 6 घंटे तक पानी रखने से कीटाणु मर जाते हैं।
 
5 नींबू के रस से भी पानी शुद्ध होता है। एक शोध में पाया गया है कि जैसे सूर्य की किरणों में 6 घंटे पानी रखने से शुद्ध होता है तो नींबू के रस से आधे-एक घंटे में हो जाता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख