dharma sangrah
✕

कैंसर से बनेगी दूरी, इन 5 आदतों को अपनी दिनचर्या में करें शामिल

Updated: शनिवार, 4 फ़रवरी 2023 (09:27 IST)
कैंसर एक गंभीर बीमारी है। साथ ही यह अप्रत्याशित भी है। इसलिए इससे बचाव करना बेहद जरूरी है। कई बार आपकी लाइफस्‍टाइल का भी असर पड़ता है और यह बीमारी आपको घेर लेती है। लेकिन कुछ खानपान की आदतों में बदलाव कर कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचा जा सकता है और हेल्दी जीवन जीने की संभावना को बढ़ाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कैसे कैंसर से बनाए दूरी और जागरूकता रहते कैसे बचा जा सकता है -

1.शारीरिक रूप से सक्रिय रहें - जी हां, अगर आप शारीरिक से सक्रिय रहते हैं तो इस घातक बीमारी से भी बचा जा सकता है। इसके लिए आपको कोई जिम ज्वाइन करने की जरूरत नहीं है। आप आराम सुबह सूर्य नमस्कार, मॉर्निंग वॉक करके भी इस अपने आपको एक्टिव कर सकते हैं। इससे आपके स्तन, फेफड़े, प्रोस्टेट और किडनी जैसे कैंसर से बचा जा सकता है।

2.तंबाकू का सेवन नहीं करें - जी हां, तंबाकू का सेवन करने से आपको कैंसर की संभावना अधिक बढ़ जाती है। इससे गले का, मुंह का, गर्भाशय के कैंसर होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। वहीं ध्रूमपान करने से फेफड़ों के कैंसर का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

3.धूप से बचाएं - धूप से होने वाली त्वचा का कैंसर बहुत अधिक घातक है। सूर्य की तेज पराबैंगनी किरणों के कारण कैंसर की संभावना अधिक होती है। धूप से बचाव के लिए खुले क्षेत्र में नहीं घूमें, टैनिंग से बचें। सनस्क्रीन लगाकर जाए।

4. टीकाकरण - हेपेटाइटिस बी और कुछ अन्‍य संक्रमणों के खिलाफ डॉक्टर की सलाह से टीकाकरण कराएं। जिससे कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। हेपेटाइटिस बी लिवर कैंसर होने के जोखिम को बढ़ाने के लिए जाना जाता है।

5.हेल्दी डाइट लें - हेल्दी भोजन से आपको कैंसर नहीं होगा इसकी  असंभावना नहीं है। लेकिन अपनी डाइट में फल, सब्जियों और अन्य फूड्स को जरूर शामिल करें। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। वहीं प्रोसेस्‍ड फूड और हाई कैलोरी वाले फूड का सेवन नहीं करें। हेल्दी वजन से घातक कोशिकाओं का विकास कम होता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

अगला लेख