dharma sangrah

जानें, ऑफिस में खाने का सही तरीका

Written By WD
Updated: गुरुवार, 5 मई 2016 (17:53 IST)
कार्यस्थल पर सही तरीके से खाना न खाने के बदले आपको कई दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। एक हाथ में पेन पकड़ कर सेंडविच खाने वाले लोग अक्सर लंच की अहमियत को नजर अंदाज करते हैं। आप कैसे खा रहे हैं, यह बेहद महत्वपूर्ण है। खाते समय सीधे बैठना और धीरे खाना भी बहुत जरूरी है। जरूर जानें कार्यस्थल पर खाने को लेकर ये खास बातें -

 
खाना अच्छी तरह चबाएं - किसी भी चीज को खाते समय उसके सभी पोषक तत्वों के पूरी तरह से शरीर में घुल जाने के लिए उसे अच्छे से चबाना बेहद जरूरी है। जल्दबाजी में खाया गया खाना पचाने में, पाचनतंत्र को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इससे शरीर को खाने के सभी लाभ नहीं मिल पाते।

जल्दबाजी में न खाएं - अगर आपका लंच टाइम छोटा है तो आप सही खाद्य पदार्थ चुनकर इसे सही बना सकते हैं। जब आपको जल्दी होती है, आप अक्सर ही प्रोसेस्ड फूड पर निर्भर हो जाते हैं। इस तरह के खाद्य पदार्थ वसा और शुगर से भरे होते हैं। इससे आपको काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे खाने के बाद आपके ब्लड शुगर लेवल में गिरावट  दर्ज होती है, जिससे आप थकावट महसूस करते हैं।
 

 
लंच ब्रेक लेना महत्वपूर्ण है - खाने के लिए समय निकालना जरूरी है। इस दौरान शरीर से कोलेसेटोकिनिन या सीसीके रिलीज होता है। यह हॉर्मोन दिमाग को पेट भरा होने के अहसास दिलाता है। अगर आप जल्दबाजी में खाते हैं, तो दिमाग को तृप्ति का एहसास नहीं होता। जिससे शरीर में इस हॉर्मोन का स्त्राव नहीं होता। इस कारण आप अधिक खाते हैं और वजन बढ़ने के साथ अलग-अलग मुश्किलें सामने आती हैं।

क्या करें, क्या नहीं 
1. कैलोरी ड्रिंक न पिएं : अमूमन हेल्थ ज्यूस ड्रिंक्स में काफी शुगर होती है। इसके बजाए बेहतर होगा कि आप पानी पिएं। 


2. टीवी या कंप्यूटर के सामने न खाएं : रिसर्च के अनुसार, स्क्रीन के सामने बैठकर खाने से आप अधिक कैलोरी ग्रहण करते हैं। बेहतर होगा के जब आप अपना निवाला लें, तब खाने की तरफ देखें। अपने लंच के लिए कम से कम 20 मिनिट तो निकालें ही।

3. स्वास्थ्यवर्धक स्नेक्स लें : नाश्ते और लंच के बीच कुछ सेहतमंद खाएं। अपने साथ बादाम या सेबफल रखें।
 

4. कॉफी बंद कर दें या कम कर दें : कैफीन की अधिक मात्रा होने से आपके शरीर में स्ट्रेस हॉर्मोन कोर्टीसोल अधिक रिलीज होने लगता है। जिससे बाद में शुगर खाने की इच्छा होती है। दिन में एक या दो कॉफी से अधिक न पि‍एं। सबसे बेहतर होगा कि‍ आप ग्रीन टी पिएं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा और शरीर को भरपूर एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त होगा।
 
5. खाते वक्त पानी न पिएं : पानी हमेशा खाने के पहले या बाद में पिएं। पानी खाने के पाचन में बाधा उत्पन्न करता है। बेहतर होगा खाने के पहले या थोड़ी देर बाद ही पानी पिएं।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख