Hanuman Chalisa
✕

कोविड काल में लोगों की चिंता बनी बड़ा सवाल, Oxygen लेवल कैसे बढ़ाएं

Updated: सोमवार, 3 जनवरी 2022 (10:10 IST)
देश में जहां कोविड के नए वैरिएंट ओमीक्रोन ने दस्तक दे कर सबकी चिंता बढ़ा दी है। एक बार फिर से पुराने नियम-कायदों का याद करने का वक्त आ गया है। वैज्ञानिकों द्वारा कोविड के अगले साल फरवरी तक कोविड की तीसरी लहर की चिंता जताई जा रही है। वैक्सीन का डोज नहीं लेने वालों को अधिक सतर्क किया जा रहा है। वहीं कोविड के 3 नियम, दूरी बनाकर रखें, मास्क का उपयोग करें और हैंड भीड़-भाड़ वाली जगह से बचें। लेकिन इन सभी के साथ आपके खान-पान का भी काफी महत्व है। तो आइए जानते हैं कोरोना काल में किस तरह तरह अपने ऑक्सीजन के स्तर को सामान्य रखें -

1.प्रोन पोजीशन - बिस्तर पर पेट के बल लेटकर जाएं। इसके बाद अपने पेट के वहां पर एक तकिया रखें और दूसरा तकिया नीचे पैरों के वहां रखें। और सिर के नीचे भी एक तकिया रखें। जिससे आपका ऑक्सीजन लेवल बढ़ने मंे मदद मिलेगी। हालांकि अधिक कमी होने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

2.अनुलोम - विलोम - अनुलोम-विलोम करने से आपका फेफड़ों में सही तरह से ऑक्सीजन पहुंचेगा। अगर आपको फेफड़े सिकुड़ जाएंगे तो आप जल्दी संक्रमित हो सकते हैं। और कोरोना फेफड़ों पर सबसे पहले आक्रमण करता है। इसलिए फेफड़ों को भी स्वस्थ रखें और इसके लिए अुनलोम-विलोम करना जरूरी है।  

3.नींबू -  नींबू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यह आपका इम्युनिटी लेवल भी बढ़ाता है और ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

4.लहसुन - लहसुन का सेवन करने से भी ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। इसमें अल्कालाइन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने में मदद करती है। ठंड के दिनों में इसका सेवन किया जा सकता है। लेकिन अन्य मौसम में डॉक्टर की सलाह से सेवन करें। क्योंकि लहसुन गर्म होती है।

5.अंकुरित अनाज - जी हां, अंकुरित अनाज के सेवन से भी ऑक्सीजन लेवल सामान्य रहता है। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आप इसे ष्षाम में स्नैक्स के वक्त भी खा सकते हैं और सुबह नाश्ते में भी। दोनों ही समय सही है।
 
कोविड के बाद से योग- प्राणायाम जीवन का अहम हिस्सा बन गए है। अगर स्वस्थ रहना है तो यह दो चीज जरूर अपने रूटीन में फॉलो करें। यह जानकारी सिर्फ आपको शिक्षित करने के लिए है। अगर बहुत अधिक ऑक्सीजन की कमी होती है तो तुरंत डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख