Hanuman Chalisa
✕

नकली पनीर का सेवन खतरनाक हो सकता है, ऐसे करें असली-नकली पनीर की पहचान

Updated: रविवार, 3 अक्टूबर 2021 (10:06 IST)
देश में पनीर की डिमांड हर साल करीब 25 फीसदी तक बढ़ती है। लेकिन जैसे-जैसे डिमांड बढ़ रही है मिलावट और अधिक बढ़ती जा रही है। कुछ खाद्य पदार्थ में बहुत अधिक तेजी से मिलावट हो रही है। जिसमें पनीर भी शामिल है। बता दें कि पनीर का सेवन लोगों के बीच पिछले कुछ सालों में काफी अधिक बढ़ गया है। क्योंकि पनीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है, डाइट को मेंटेन करता है, इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। लेकिन नकली पनीर खाने से आपकी तबीयत भी बिगड़ सकती है इसलिए आइए जानते हैं कैसे पहचान करें असली और नकली पनीर –

नकली पनीर की पहचान

-नकली पनीर रबड़ की तरह होता है।

-अगर उसकी चिकनाहट की बात की जाए तो नकली पनीर में नहीं होती है।

-वह खाते वक्त भी बिलकुल रबड़ की तरह ही लगता है।

-पनीर चेक करने का दूसरा तरीका है। पनीर को पानी में डालकर उबालकर ठंडा कर लें। ठंडा होने के बाद उसमें कुछ बूंदें आयोडीन टिंचर की डालें। इसके बाद अगर पनीर का रंग नीला पड़ने लगता है तो वह  मिलावटी पनीर है।    

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख