dharma sangrah
✕

कैलोरी कम करना है? तो चावल पकाएं इन 2 तरीकों से

Updated: सोमवार, 28 अगस्त 2017 (12:30 IST)
क्या आप चावल के शौकीन होने के बावजूद सिर्फ इसलिए इनका सेवन नहीं करते, क्योंकि इससे आपका शरीर अतिरिक्त कैलोरी ग्रहण कर लेगा? तो चलिए आपकी मुश्किल को जरा कम करते हैं। दरअसल चावल को पकाने का तरीका बदलकर आप इसमें मौजूद कैलोरी को कम कर, इन्हें और हेल्दी बना सकते हैं। इसके लिए जानिए चावल पकाने के यह 2 तरीके आप प्रयोग कर सकते हैं - 

यह भी पढ़ें :  वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज नहीं, जानें 10 प्रभावी टिप्स
 
पहला तरीका - यह तरीका बेहद सामान्य है, जो सामान्यत: आप अपने घर में चावल बनाते समय प्रयोग करते हैं। इसमें आपको चावल को कुकर में पकाने के बजाए किसी बर्तन में उबालकर बनाना होगा, और चावल पकने के बाद उनका पानी निथारकर इसका प्रयोग करना होगा। इस विधि से चावल का अतिरिक्त वसा आपके शरीर में नहीं जाएगा। इसे पकाते वक्त अगर एक नींबू भी निचोड़ दिया जाए, तो चावल खिले-खिले भी बनेंगे और हेल्दी भी। इससे आपको अतिरिक्त विटामिन सी मिलेगा।
 
दूसरा तरीका - दूसरा तरीका जानकर भले ही आपको जरा अजीब लगे, लेकिन इसके लिए आपको चावल को नारियल तेल में पकाना होगा। हालांकि यह तरीका लगभग वैसा ही है, बस आपको पानी उबालकर इसमें थोड़ा नारियल तेल डालना है और फिर इस पानी में चावल उबालने हैं।
 
यह भी पढ़ें : दूध पीने से पहले मिलाएं शहद, पाएं 5 गजब के फायदे
 
अब चावलों को उबालने के बाद लगभग 10 घंटों के लिए फ्रिज में रख दें, फिर इनका सेवन करें। नारियल तेल में मौजूद हेल्दी वसा आपको लाभ देगा और इस प्रक्रिया में चावल की रासायनिक संरचना में होने वाला बदलाव इसकी कैलोरी को कम करता है। इस तरीके को अपनाकर आप चावल की कैलोरी को 10 से 50 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख