manglik dosh calculator
✕

Karwachauth : करवाचौथ पर एनर्जी बरकरार रखने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

Updated: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (14:55 IST)
करवा चौथ का दिन हर सुहागन महिला के लिए बेहद खास होता है, इस खास दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत कर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है। यदि आप भी करवाचौथ का व्रत करने जा रही है, तो इस दौरान आपको पूरे दिन ऊर्जावान रहने की भी जरूरत है, क्योंकि बिना कुछ खाएं-पीएं आप सुस्त भी महसूस कर सकती है, इसके लिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे है जिन्हें अपनाकर आप पूरे दिन एक्टिव महसूस कर सकती है।
 
हम सभी जानते है कि करवाचौथ पर सरगी का अपना ही खास महत्व होता है। जिसे खाने के बाद ही करवाचौथ का व्रत शुरु किया जाता है। और यही सरगी आपको व्रत के वक्त ऊर्जावान रखने में मदद करती है। तो आइए जानते है कुछ जरूरी बातें जो आपको जाननी चाहिए...
 
1 खीर या दूध फैनी - खीर खाने से दूध और अनाज दोनों का ही पोषण मिलेगा, साथ ही मीठा होने के कारण शुगर की जरूरी मात्रा भी आपको मिलेगी और ऊर्जा का स्तर बने रहने के साथ ही मूड भी अच्छा होगा।
 
2 ड्राय फ्रूट्स - वैसे तो खीर में ड्रायफ्रूट्स होंगे ही, लेकिन आप अलग से इसे सरगी में शामिल करें ताकि दिन भर के लिए पर्याप्त ऊर्जा आपको मिल सके। 
 
3 खाना - सिर्फ खीर या सूखे मेवों से काम नहीं चलेगा, अगर आप खा सकें तो रोटी के साथ हरी सब्जी और सलाद जरूर लें, यह भी दिन भर ऊर्जा देने के साथ ही पोषण की आपूर्ति करेगा।
 
4 फल - फल बहुत जल्दी पच जाते हैं लेकिन कम समय में जरूरी पोषण और ऊर्जा के लिए ये जरूरी हैं। चाहें तो सामान्य पानी की जगह नारियल पानी पिएं ताकि मिनरल्स भी मिल सके और पेट भी स्वस्थ रहे।  
 
5 ककड़ी - प्यास से बचने के लिए ककड़ी खाना बढ़िया उपाय है, इसलिए इसे जरूर सरगी में शामिल करें। ये 5 चीजें आपको व्रत के लिए पोषण और ऊर्जा देंगी।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

अगला लेख