suvichar
✕

पेट फूला-फूला रहता है? तुरंत बदलिए लाइफ स्टाइल, पढ़ें 10 काम की बातें

Updated: शुक्रवार, 5 जुलाई 2019 (14:34 IST)
सपाट पेट चाहिए तो कुछ खास बातों से छुटकारा पाइए 

लगातार बैठे रहने और कम मेहनत करने वालों का पेट बाहर आ जाता है लेकिन यह जरूरी नहीं है... कई बार खूब श्रम करने वाले लोग भी इस समस्या से ग्रस्त होते हैं, आइए जानें कि आखिर समस्या की जड़ क्या है... 
 
पेट की चर्बी घटाने के लिए आपको पूरे शरीर की चर्बी घटाने पर ध्यान देना होगा। 
 
शरीर के किसी एक ही हिस्से की चर्बी घटाने का दावा करने वाले वर्क-आउट कारगर नहीं होते। 
 
किसी विशेषज्ञ की देखरेख में सप्ताह में कम से कम चार दिन आधे घंटे का वर्क आउट करें। 

एक ही स्थान पर अधिक देर तक बैठे रहने के बजाए चलना-फिरना बढ़ा दें। 
 
सक्रिय जीवनशैली पेट को सपाट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 
 
भोजन में वसा और शकर की मात्रा कम कर दें। इनके कारण पाचन क्रिया बोझिल हो जाती है। कम वसा व शकर वाले पदार्थ आसानी से पच जाते हैं और पेट पर जुल्म नहीं करते। 

ALSO READ: क्या कहा? 'किस' से दूर रहेंगी बीमारियां और मोटापा
 
यदि आप 'वॉटर रिटेंशन' की समस्या से ग्रस्त हैं, तो इसके कारण भी आपका पेट फूला-फूला-सा रह सकता है। ऐसे में नमक का सेवन कम कर देना चाहिए, क्योंकि यह वॉटर रिटेंशन को बढ़ावा देता है। 
 
अचार, पापड़, डिब्बाबंद पदार्थों में नमक की मात्रा अधिक होती है, अतः इनसे दूरी बना लें। 
 
तनाव को दूर करें। आज के दौर में यह मुश्किल तो है मगर नामुमकिन नहीं। तनाव के कारण पेट में गैस बढ़ जाती है और फिर तो आपका पेट सपाट दिखने से रहा। 
 
धूम्रपान भी पाचन प्रक्रिया को गड़बड़ा देता है इससे गैस बढ़ सकती है।  

ALSO READ: यह 6 असरकारी फल, मोटापे को शर्तिया करेंगे कम

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख