suvichar

ठंड में गर्म पानी से नहाने के ये 5 फायदे, कम ही लोग जानते हैं

Published: मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (13:07 IST)
सर्दी के दिनों में ठंडे पानी से परहेज आप भी करते ही होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि गुनगुने या हल्के गर्म पानी से नहाना न केवल आपको ठंड से बचाता है, बल्कि सेहत से जुड़े फायदे भी देता है। जरूर जानिए, गुनगुने पानी से नहाने के य‍ह 5 बेहतरीन फायदे -
 
ठंड के दिनों में गुनगुने पानी से नहाने का पहला फायदा तो यही है कि यह आपके शरीर में गर्माहट पैदा करता है, और आपको ठंड से बचाता है। साथ ही ठंड के दुष्प्रभावों से भी आपके शरीर और सेहत की रक्षा करता है।
 
ठंड के दिनों में आपके रक्त संचार को बेहतर बनाकर आपको सक्रिय बनाए रखने में गुनगुने पानी का स्नान बेहद मददगार साबित होता है। यह ठंड के कारण त्वचा के संक्रमण से भी आपको बचाता है।
 
ठंड से होने वाली अन्य बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, जुकाम या बुखार से बचाए रखने में गुनगुने पानी से नहाना फायदेमंद होता है। इसके अलावा नींद न आने की समस्या से बचने के लिए गर्म पानी से स्नान करना बेहद फायदेमंद है।
 
सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को ठंड के दिन में बहुत सतर्कता रखने की आवश्यकता होती है। ऐसे में उन्हें गर्म पानी से ही स्नान करना फायदेमंद होता है, ताकि सांस की तकलीफ न बढ़ पाए।
 
5 सर्दी के कारण शरीर के अंगों में दर्द होने की समस्या में यह बेहद कारगर है। इसके अलावा यह आपको मानसिक रूप से रिलेक्स करने में भी फायदेमंद होता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख