Bhai Dooj
✕

CoronaVirus : Face mask को कैसे धोएं, जानें सही तरीका

Updated: शनिवार, 12 सितम्बर 2020 (20:59 IST)
कोरोनावायरस का कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस संक्रमण से निपटने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, फेसमास्क व हाइजीन का खास ख्याल रखने की सलाह दी जा रही है। जब भी आप अपने घर से बाहर जाएं या किसी भीड़भाड़ वाली जगह जाएं तो अपने फेस को ढंकना न भूलें, क्योंकि यही एकमात्र तरीका है खुद को सुरक्षित रखने का। वहीं साफ-सफाई का भी विशेषतौर पर ख्याल रखने की भी आवश्यकता है।
 
यदि आप कपड़े का मास्क लगा रहे हैं तो इसे समय-समय पर धोने की भी जरूरत है। वैसे भी लोगों को कपड़े का मास्क लगाने की सलाह दी भी जा रही है। यह इसलिए भी अच्छा होता है, क्योंकि इसे आप धोकर वापस इस्तेमाल में ला सकते हैं। यदि आप भी उन लोगों में शुमार हैं, जो कपड़े के मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि इस मास्क को कैसे धोया जाना चाहिए। तो आइए जानते हैं कुछ जरूरी बातें।
 
कपड़े के मास्क को रोज धोना जरूरी है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने भी यही सलाह दी है। सीडीसी के अनुसार मास्क को रोज धोना जरूरी है। यदि आप कहीं बाहर से आ रहे हैं, तो मास्क को यूं ही बिना धोए नहीं रखना है। इसे पहले आपको अच्छी तरह से धो व सुखाकर फिर वापस इस्तेमाल में लाना है।
 
इसके लिए आप जैसे ही कहीं बाहर से आते हैं तो 1 बाल्टी गर्म पानी में डिटर्जेंट डालें। इसे कम से कम 15 मिनट तक भिगोकर रख दें।
 
इसके बाद अपने हाथों से अच्छी तरह से रगड़कर इसे फिर एक बार हल्के गर्म पानी में डाल व निचोड़कर सुखा दें।
 
अगर मास्क वॉशिंग मशीन में धो रहे हैं तो उसे गर्म सेटिंग पर रखें ताकि सारे कीटाणु मर जाएं, फिर इसमें डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें।
 
वहीं अमेरिका की सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) ने मास्क धोने के लिए ब्लीच का घोल तैयार करने के बारे में बताया है। इसे कैसे तैयार कर सकते हैं, आइए जानते हैं।
 
4 कप पानी में 4 छोटा चम्मच ब्लीच डालें।
 
ब्लीच को चेक करें कि यह संक्रमण दूर करने के लिए है या नहीं?
 
इस बात भी ख्याल रखें कि इससे आपकी त्वचा को नुकसान तो नहीं पहुंचेगा?
 
ब्लीच की एक्सपायरी डेट चेक करें।
 
घरेलू ब्लीच को कभी अमोनिया या दूसरे साफ-सफाई में काम आने वाले क्लींजर में न मिलाएं।
 
ब्लीच के घोल में फेस मास्क को 5 मिनट के लिए डालें।
 
 पानी से अच्छी तरह से धो लें।
 
 सूखने के बाद ही काम में लें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख