biodatamaker
✕

Health Tips : गले की खराश से हैं परेशान, तो इन घरेलू उपायों को आज ही आजमाएं

Updated: सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (12:26 IST)
कोरोनावायरस के कारण आम सर्दी, खांसी ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है।  बदलते मौसम के साथ सर्दी खांसी, गले में खराश आम है, लेकिन कोरोना काल में इससे बच कर रहना ही सेहत के लिहाज से जरूरी है।  बदलते मौसम के साथ गले में खराश और गले में दर्द होने के कारण काफी परेशानी होती है। यदि आप गले  की खराश से परेशान है, तो हम आपको इस लेख में कुछ घरेलू नुस्खें बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप गले की समस्या से राहत पा सकते हैं।
 
गले की खराश होने पर दिन में गुनगुने पानी का सेवन करें। हल्का गर्म पानी पीने से आपको गले के  दर्द से भी  राहत मिलेगी साथ ही गले की खराश भी ठीक हो जाएगी।
 
गले की खराश में हर्बल टी का सेवन करें। इसके सेवन से गले की खराश से बहुत राहत मिलती है।  तुलसी, लौंग, काली मिर्च और अदरक वाली चाय का सेवन करने से खराश और गले से जुड़ी अन्य समस्या से राहत मिलती है। 
 
गले में खराश से परेशान है, तो  काली मिर्च का सेवन भी लाभदायक साबित होता है। आप काली मिर्च और मिश्री को भी चबाकर खा सकते हैं। ऐसा करने से आपके गले में खराश कम हो जाएगी। इसके अलावा आप काली मिर्च और शहद को मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते है।
 
गले में खराश से निजात पाने के लिए आप लहसुन की कली को चबाकर इसका सेवन करने से गले की खराश से राहत मिलती हैं। 
 
गुनगुने पानी में चुटकीभर नमक मिलाकर गरारे करने से भी गले की खराश से राहत मिलती है। इसे नियमित करने से कुछ ही दिनों में गले के दर्द और खराश से आराम मिल जाएगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

अगला लेख