Hanuman Chalisa

Home Isolation में रखें इन बातों का ख्याल, जानिए जरूरी बातें

कोरोना वायरस की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है लेकिन इस संक्रमण से छुटकारा पाने के लिए यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम खुद जागरूक रहें और समझदारी के साथ इस वायरस से लड़ें और जीत भी हासिल करें।

ऐसे कई लोग हैं, जो पूरी हिम्मत के साथ इस वायरस से मुकाबला कर रहे हैं और उसे मात भी दे रहे हैं, वहीं लगातार इस कोविड-19 से छुटकारा पाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें लॉकडाउन का पालन करना सबसे ज्यादा जरूरी है। वहीं इस कुछ लोग होम आइसोलेशन में भी हैं। लेकिन इस दौरान हमें कुछ बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं कुछ खास बातें।
 
होम आइसोलेशन के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
 
अगर कोई व्यक्ति होम आइसोलेशन में है तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि घर के बुजुर्गों और बच्चों के संपर्क में बिलकुल भी न आएं, क्योंकि आपके परिवार की सुरक्षा आपके हाथों में है। इसलिए इस बात का अवश्य ध्यान रखें।
होम आइसोलेशन में मरीज का कमरा अलग होना जरूरी है। उसका सोने का बिस्तर व खाने की प्लेट इन सबको अलग रखें।
यदि कोई व्यक्ति मरीज या मरीज के कमरे के संपर्क में आता है तो उसे अच्छी तरह से अपने हाथों को धोना चाहिए।
मरीज के कमरे में जाएं तो ट्रिपल लेयर वाला मेडिकल मास्क पहनना होगा।
जब भी मरीज के बर्तन को साफ करें तो ग्लव्स पहनकर ही उन्हें साफ करें। इस दौरान बर्तन को साबुन या डिटर्जेंट से अच्छी तरह साफ करें और इसके बाद ग्लव्स उतारकर अपने हाथों को भी अच्छी तरह साबुन से धोएं।
देखभाल करने वाला व्यक्ति अपनी हेल्थ को खुद मॉनिटर करे। रोज शरीर के तापमान की जांच करे।
अब सबसे जरूरी बात कि जो व्यक्ति होम आइसोलेशन में है, उसे इस बात का जरूर एहसास करवाएं कि वह बहुत जल्द ठीक हो जाएगा। उसे नकारात्मकता से दूर रखें और यह बात जरूर बताएं कि जो सावधानियां रखी जा रही हैं, वे अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखकर रखी जा रही हैं जिससे कि उन पर नकारात्मकता हावी न हो पाए।

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन के बारे में 10 रोचक तथ्य

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

अगला लेख