sawan somwar

High Blood Pressure के मरीज बना लें अपना डाइट चार्ट, बीपी कंट्रोल में हो जाएगा

Updated: मंगलवार, 17 मई 2022 (11:54 IST)
कोरोना काल के दौरान कम उम्र के लोगों में भी हाइपरटेंशन तेजी से उभरने लगा है। हर साल करीब 16 लाख अधिक लोगों की मौत ब्लड प्रेशर की वजह से हो जाती है। यह बीमारी  जीवन घातक है। ब्‍लड प्रेशर हाई होने पर किडनी,ब्रेन, हार्ट पर भी असर पड़ता है। हाइपर टेंशन की बीमारी के मुख्‍य तौर चर्चा के कारण तनाव, अनहेल्दी डाइट, एंजाइटी और हेरिडिटी है। अगर कोविड-19 के दौर में हाई बीपी की समस्या हुई है तो सतर्कता जरूर बरतें। ध्‍यान रखने पर बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है। बीपी के मरीजों को अपनी डाइट का ख्याल रखना होता है। खट्टे फलों का सेवन अधिक करना चाहिए। लेकिन और क्या खाना चाहिए आइए जानते हैं।

1.खट्टे फलों का सेवन - बीपी की चपेट में आने के बाद खानपान पर खास ध्यान रखना जरूरी है। खट्टे फल में नींबू और संतरा का सेवन कर सकते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक रोज अलग-अलग तरह से नींबू का प्रयोग करने और नियमित वॉक करने से आराम मिलता है। इससे आपका बीपी कंट्रोल होने लगता है।

2.केला - यह सेहत के लिए काफी अच्छा सोर्स है। हाइपरटेंशन के मरीजों को केले का सेवन करना चाहिए। यह हाइपरटेंशन कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम सोडियम के प्रभाव को कम करता है। इससे तनाव कम होता है।

3.दाल और बीन्स का सेवन - फाइबर, पोटेशियम से युक्त दाल और बीन्‍स का भरपूर सेवन करना चाहिए। इससे हाई बीपी कंट्रोल में आता है। रिसर्च में भी खुलासा हुआ है कि बीन्‍स और दाल का सेवन करने से बीपी कंट्रोल हुआ है।

4. पिस्ता - पिस्ता सभी को पसंद होती है। साथ ही यह हेल्‍थ के लिए भी बहुत अच्छी होती है। पिस्ता में मौजूद फाइबर, प्रोटीन,जिंक, कॉपर,आयरन,कैल्शियम मुख्‍य रूप से मौजूद होते हैं। इसलिए इसका सेवन करना चाहिए।

5. सफेद नमक -अगर आपका बीपी कंट्रोल से बाहर होता है और बीपी की समस्या लगातार बनी रहती है तो खाने में सफेद नमक बंद कर दें। हाई बीपी के मरीजों को दिल की बीमारी  किडनी की समस्या होने पर काला नमक या सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए।  

Disclaimer: चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख