suvichar

इन 5 तरह के लोगों को जल्दी लगती है लू, जरूर जान लीजिए

Updated: बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (08:22 IST)
गर्मी के मौसम में लू लगने का खतरा होता है और इससे बचने के लिए हम कई तरीके भी अपनाते हैं। लेकिन सभी को लू नहीं लगती, यह भी सच है। तो फिर किन लोगों को लगती है लू ? जानिए यहां पर - 
 
1 ऐसे व्यक्ति को लू लगने का खतरा अधिक होता है जो मौसम के अनुसार खुद को ढाल नहीं पाता। गर्मियां आते ही तेज एसी में बैठता है। ऐसे व्यक्तियों का शरीर इतना कच्चा हो जाता है कि वे स्वाभाविक तापमान के साथ तालमेल नहीं बैठा पा‍ते। 
 
2 दूसरी तरफ जब एसी की ठंडक से तत्काल वह 42 या 44 डिग्री में आते हैं तो शरीर को घुटन होती है और लू को अवसर मिल जाता है अटैक करने का। 
 
3 लू उन लोगों को भी अधिक लगती है जिन्हें अक्सर त्वचा के रोग होते हैं और जो मधुमेह जैसे रोग से पीड़ित हैं। 
 
4 शराब पीने वाले भी लू की चपेट में जल्दी आते हैं। क्योंकि शराब लिवर के साथ-साथ ह्रदय को भी जलाती है। जब तापमान बढ़ता है तो शराबी अपनी कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के कारण मुकाबला नहीं कर पाता और बीमार हो जाता है। 
 
5 बेहद कमजोर, बुजुर्ग और मोटे लोगों को भी लू लगने का खतरा अधिक होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में इन लोगों को खास ख्याल रखने की जरूरत है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख