Hanuman Chalisa
✕

कॉर्पोरेट कल्चर में बढ़ रहे हैं दिल के रोग

Updated: शनिवार, 10 फ़रवरी 2018 (16:45 IST)
आरामदायक व सुविधापूर्ण दफ्तर में आराम से कुर्सी पर बैठकर काम करने वाले कॉर्पोरेट जगत के कर्मचारियों को दिल की बीमारियों का ज्यादा खतरा होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन लोगों की शारीरिक सक्रियता न के बराबर होती है तथा वे कई घंटों तक जटिल दिमागी कामों में उलझे रहते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को अपने दिल का खास खयाल रखना चाहिए और तुरंत अपनी जीवनशैली में परिवर्तन करना चाहिए। 
 
आइए जानते हैं क्या करें अपने दिल की सुरक्षा के लिए : साबुत अन्न से बने उत्पाद खाएँ जैसे ओट्स, इनमें बीटाग्लूकेन व विलयशील फाइबर होते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियाँ व ताजे फल खाएँ। उच्च कोलेस्ट्रॉलयुक्त भोजन एवं ट्रांस फैटी फूड से परहेज करें। हमेशा उन्हीं तेलों का प्रयोग करें जिनमें शून्य ट्रांस फैट होता है जैसे चावल के चोकर का बना तेल। अगर आप सिगरेट पीते हैं तो छोड़ दें।

अपने रक्तचाप को नियंत्रण में रखें और हर रोज 30 मिनट तक पैदल चलें, साथ में कुछ कसरत भी करें। सबसे महत्वपूर्ण है अपनी रक्तशर्करा को काबू में रखना, विशेषकर तब, जब आप मधुमेह से ग्रस्त हैं या मोटे हैं या वजन आदर्श भार से अधिक है तो वजन कम करने की कवायद शुरू कर दें।  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रंगीली चिड़िया

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

अगला लेख