Hanuman Chalisa

चैत्र नवरात्रि में कर रहे हैं उपवास, तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान

मां की भक्ति कई भक्तगण करते हैं। लेकिन गर्मी के माह के दौरान चैत्र नवरात्रि में उपवास करते हुए सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। जी हां, चैत्र नवरात्रि में गर्मी अधिक बढ़ जाती है। ऐसे बच्चे, बूढ़ें और गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में उपवास करते वक्त सभी अपना ध्यान कैसे रख सकते हैं। इससे शरीर में पोषण की कमी भी नहीं हो- 
 
1. गर्मी में आने वाली चैत्र नवरात्रि में भी बच्चे माता रानी के लिए उपवास रखते हैं तो उन्हें भरपूर फलाहार खाना चाहिए। वह सिर्फ चिप्स नहीं खाएं। इससे गैस जैसी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। उपवास में भी दूध जरूर पिएं। फ्रूट्स खाते रहे और खूब सारा पानी पीना नहीं भूलें।
 
2. नवरात्रि में महिलाओं को कई काम होते हैं। ऐसे में वह माता की आराधना तो करती है लेकिन अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाती है। ऐसा कभी नहीं करें। ठीक से फलाहार नहीं खाने पर चक्कर भी आ सकते हैं, बीपी की समस्या भी हो सकती है। इसलिए काम के साथ अपनी सेहत का ख्याल जरूर रखें। एक वक्त फरियाल खाते हैं तो दूसरे वक्त ज्यूस, शेक या फ्रूट्स जरूर खाएं। इससे आपके शरीर में पोषण की कमी नहीं होगी।
 
 
3. गर्भावस्था होने पर भी महिलाएं व्रत जरूर करती है। हालांकि डॉ. ऐसे समय में व्रत करने की सलाह नहीं देते हैं। लेकिन अगर आप व्रत करती हैं तो थोड़ा सा भी खाली पेट नहीं रहें। भरपूर दूध पिएं, फ्रूट्स खाते रहें, कोशिश करें ज्यादा आलू या तेल की चीजें नहीं खाएं। आप चाहे तो सिंघाड़े से बने हुए आटे की रोटी और लौकी की सब्जी भी खा सकते हैं। वह मां और बच्चा दोनों के लिए लाभदायक रहेगी।
 
4. नवरात्रि महिलाएं तो करती है लेकिन पुरुष भी करते हैं। हालांकि वह व्यापार के दौरान खान-पान का उतना अधिक ख्याल नहीं रख पाते हैं। लेकिन ऐसे समय में पानी भरपूर पीते रहें, ज्यूस पीते रहें या फ्रूट्स भी खा सकते हैं। कोशिश करें उपवास के दौरान अधिक चाय या कॉफी का सेवन नहीं करें। इससे आपकी बॉडी को नुकसान हो सकता है।

 
5. नवरात्रि में अधिक कोशिश करें कि तला-भुना हुआ नहीं खाएं। गर्मी अधिक होने से नुकसानदेह हो सकता है। फिर चाहे वह बच्चे हो या बड़े लोग। इन 9 दिनों में हेल्दी खाना ही खाएं।


ALSO READ: Lockdown ने सिखाएं जीवन जीने के 10 सबक, आने वाली पीढ़ी भी रखेगी याद

ALSO READ: Health Care: शरीर को Detox करने के लिए खाएं ये 4 चीजें

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

महिलाओं का यौन शोषण यूरोप-अमेरिका में बना नया शौक

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

अगला लेख