ramcharitmanas
✕

एक्सरसाइज के दौरान भूलकर भी इन 5 बातों को इग्‍नोर न करें

Updated: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (10:05 IST)
एक्सरसाइज करना सभी के लिए फायदेमंद ही होता है, जरूरत है तो केवल अपनी उम्र और सेहत के हिसाब से सही एक्सरसाइज को चुन कर अपनी डाइट पर ध्यान देने की। लेकिन इसके अलावा 5 ऐसी बातें भी है जिन्हें भूलकर भी एक्सरसाइज के दौरान इग्‍नोर नहीं करना चाहिए -
 
1) वार्मअप - एक्सरसाइज शुरु करने के पहले वार्मअप अनिवार्य है, ताकि आपका शरीर एक्सरसाइज के लिए पूरी तरह से तैयार हो सके। अगर आप वार्मअप को अनदेखा करते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए हानिकरक हो सकता है।
 
2) फॉर्म - आप एक्सरसाइज के जिस फॉर्म यानि प्रकार को कर रहे हैं, उसे नियम अनुसार वैसे ही करें, जैसा बताया गया है। अपने हिसाब से किसी तरह का फेरबदल बिल्कुल न करें, अन्यथा आपके शरीर को यह भारी पड़ सकता है।
 
3) शुरूआती लोगों के लिए - एक्सरसाइज करने के शुरुआती दिनों में अति करने से बचें और ट्रेनर के अनुसार ही एक्सरसाइज करें। सप्ताह में जितना व्यायाम कहा जाए उससे ज्यादा करना शरीर को तकलीफ दे सकता है।
 
4) डाइट - एक्सरसाइज के साथ-साथ डायट का भी विशेष ध्यान रखें और तेजी से पचाने वाली प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का विकल्प चुनें। यह शरीर में अमीनो एसिड प्रदान की पूर्ति के साथ ही मांसपेशियों के निर्माण में सहायता करते हैं।
 
5) उम्र - एक्सरसाइज करना वैसे तो सभी उम्र वालों के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन एक्सरसाइज का चुनाव अपनी उम्र के अनुसार करें और शुरु करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपको सेहत संबंधी समस्याएं हैं तो इसका विशेष ध्यान रखें और एक्सपर्ट से चर्चा कर लें।
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

अगला लेख