suvichar
✕

सर्दियों में अपनाएं इन 5 चीजों को और रहें सेहतमंद

Updated: सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (13:07 IST)
Health Tips For Winter
 
हल्की ठंड शुरू हो चुकी है और ठंड आपको बीमार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। लेकिन खानपान और तौर-तरीकों में कुछ चीजों का जोड़-घटाव आपको सर्दी की बीमारियों से बचाए रखता है। जानिए कौन सी 5 चीजें, सर्दी में आपको बीमारियों से बचाए रखने में मदद करती है - 
 
1 गर्म पेय - गर्म दूध हो, चाय हो या कॉफी, सर्दी से आपकी रक्षा करने में सहायक होती है। इसके अलावा गर्म पानी, ग्रीन टी या किसी भी प्रकार का गर्म पेय पदार्थ आपके शरीर में गर्माहट पैदा करता है। अदरक या तुलसी वाली चाय इन दिनों में बहुत लाभदायक होती है। 
 
2  हरी सब्जियां - इस मौसम में हरी सब्जियां खाना स्वास्थ्य लाभ देने के साथ ही सर्दी के दुष्प्रभाव से बचने के लिए शरीर को पोषण भी देता है। इनमें मौजूद पोषक तत्व प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों से बचाते हैं।
 
3  सूप - सूप भी सर्दी में स्वस्थ रहने का बेहतरीन विकल्प है। यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है, साथ ही शरीर में गर्माहट पैदा करता है, जो सर्दी से बचाने में सहायक होती है।
 
4 सरसों - सरसों का साग हो या सरसों का तेल, गर्म प्रकृति होने के कारण यह सर्दी में आपके शरीर को गर्माहट देने में बेहद लाभदायक है। इससे आप सर्दी में आसानी से बीमार नहीं होते।
 
5  धूप - ठंडे मौसम में प्राकृतिक रूप से गर्मी देने का काम करती है धूप। प्रति‍दिन पर्याप्त मात्रा में धूप लेना सर्दी के दिनों में आपको स्वस्थ्य रखने में मदद करता है और आप संक्रमण व सर्दी से बच सकते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

HPV वाले कैंसर से बचाने में कितना कारगर है टीका?

Shastri Jayanti 2026: स्वाधीनता संग्राम से ताशकंद समझौते तक, जानें देशसेवा में शास्त्रीजी का योगदान

गांधी जयंती 2026: भारत और दुनिया के लिए क्यों खास है यह दिन? जानें इस दिन का विशेष महत्व

ऐसे घनघोर ज्ञानी देश में जमुई से लेकर दिल्ली तक औरतों के रेप हो रहे हैं तो इसमें इतनी हैरानी क्‍यों?

विश्व शाकाहारी दिवस आज : क्यों मनाया जाता है यह खास दिन? जानें इसका इतिहास और महत्व

अगला लेख