Daily Horoscope
✕

सर्दी, खांसी और फ्लू की चपेट में न आएं, जानें उपाय

Updated: शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (14:39 IST)
मौसम में परिवर्तन होने पर सर्दी, खांसी और फ्लू का संक्रमण होना आम बात है। लेकिन यह समस्याएं ठीक होने में काफी वक्त लेती हैं, और कई बार तो आपके व्दारा किए गए सारे जतन इन पर नकाम साबित होते होते हैं। ब्रिटिश शोधकर्ताओं के अनुसार, कोल्ड वायरस 37 डिग्री सेल्स‍ियस से कम तापमान पर सक्रिय हो जाते हैं, और खानपान पर ध्यान देकर, इन्हें आसानी से रोका जा सकता है। आइए जानते हैं, सर्दी, खांसी और फ्लू का संक्रमण होने पर किन बातों का रखें ध्यान -
 
 
क्या खाएं - 
1 दिनभर खूब पानी पिएं, लेकिन पानी उबला हुआ हो इस बात का ध्यान रखें । कम से कम 6 से 7 ग्लास लिक्विड डायट जरूर लें। 
 
2 लहसुन और मिर्च को भोजन में शामिल करें। लहसुन गर्म होने के साथ ही एंटीबैक्टीरियल होता है, और मिर्च में कैप्सैसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो नेजल और साइनस कंजेक्शन ठीक करने में सहायक होता है। 
 
3 विटामिन- सी युक्त फल और सब्जियों का प्रयोग अधिक से अधिक करें। मशरूम, नींबू और शहद को डायट में शामिल करें। 
4  जिंक युक्त भोज्य पदार्थों का भरपूर प्रयोग करें। रेड मीट, अंडा, दही, साबुत अनाज को भोजन में शामिल करें।  
5 अगर आप मांसाहारी हैं, तो चिकन सूप का प्रयोग जरूर करें। इसमें सिस्टाइन नामन तत्व पाया जाता है, जो कफ को ढीला करने में मदद करता है। 
 
कब जाएं डॉक्टर के पास - 
1 अगर हरे या पीले रंग का कफ निकलने लगे । 
2  सांस लेने में तकलीफ हो रही हो ।
3  उपाय करने के बावजूद बुखार 2 - 3 दिन से ज्यादा समय तक रहे ।
4 सिर, कान और मसूड़ों में तेज दर्द होने की स्थ‍िति में ।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख