ganesh chaturthi

बारिश में भीगने का शौक है, तो सेहत के 5 टिप्स आपके लिए हैं

Updated: बुधवार, 19 जुलाई 2017 (16:43 IST)
बारिश का मौसम, हरियाली और रिमझिम फुहारों के बीच किसका दिल नहीं करेगा भीगने का? हर कोई बारिश की इन बूंदों से तरबतर न सही तो कम से कम दो-चार होना तो चाहता ही है। आप भी शौकीन हैं बारिश में भीगने के, तो स्वास्थ्य का भी जरा ध्यान रखें और भीगने के बाद जरूर अपनाएं यह 5 टिप्स - 
 
1 अगर भीग ही रहे हैं तो कोशिश कीजिए कि आपके बाल ज्यादा न भीगें। क्योंकि यही बीमार होने और सर्दी लग जाने की एक बड़ी वजह होती है। इसके लिए हेयर मास्क या पॉलिथिन का सहारा लिया जा सकता है, ताकि भीगने का लुत्फ भी मिल जाए और बाल भी न भीगें।

यह भी पढ़ें :  बरसात की 5 प्रमुख बीमारियां और उपाय, जानें और बचें...
 
भीगने के बाद घर में आते ही जल्दी से जल्दी कपड़े बदलकर अपने शरीर को पोंछे और सूखे कपड़े पहनकर शरीर को आग के सामने ले जाएं ताकि शरीर को तपन मिल जाए और सर्दी न बैठने पाए।
 
3  अगर गलती से भी बाल भीग गए हैं, तो इन्हें सुखाने में देरी न करें। तौलिये और हेयर ड्रायर की मदद से बालों को अच्छी तरह सुखा लें। इससे बाल खराब होने से बचेंगे और सर्दी भी नहीं लगेगी।

यह भी पढ़ें :  भुट्टे के साथ लीजिए बारिश का मजा और पाएं 15 सेहत लाभ
 
4  गर्मागर्म हल्दी वाला दूध या अदरक वाली चाय अथवा कॉपी पीजिए जिससे शरीर को गर्माहट मिले। बुखार और सर्दी से बचने के लिए शरीर को अंदरूनी गर्माहट देना बेहद आवश्यक है।
 
5  आप चाहें तो गर्मागर्म वेलिटेबल या अपना पसंदीदा सूप बनाकर पी सकते हैं। यह प्रतिरोधकता भी बढ़ाएगा और शरीर में गर्मी भी पैदा करेगा। यह बेहतरीन और स्वादिष्ट विकल्प है।

यह भी पढ़ें :  आलूबुखारे के यह 13 बेहतरीन फायदे, आपको पता ही नहीं !
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख