biodatamaker
✕

Diwali Health Tips : दीपावली पर 10 टिप्स रखेंगे, आपकी सेहत का ख्याल

Updated: बुधवार, 3 नवंबर 2021 (10:08 IST)
दीपावली पर घर की सजावट, तैयारियां, पूजन सामग्री, रंगोली और दीयों के अलावा मेवे मिठाइयों का दौर भी खूब चलता है। त्योहार के समय मिठाईयों से दूरी बनाना भी आसान नहीं होता, लेकिन ये 10 टिप्स आजमाकर आप कर सकते हैं अपनी सेहत की देखभाल। त्योहार पर न बिगड़े सेहत, इसके लिए जरूर जानें 10 जरूरी टिप्स... 
 
1/ मिठाई से भले ही पूरी तरह से परहेज न करें, लेकिन अधिक मात्रा में भी मिठाई का सेवन करने से बचें। कोशिश कीजिए कि पूरी मिठाई खाने की बजाए मिठाई का टुकड़ा लेकर मुंह मीठा कर लें ताकि मिठास भी हो और सेहत भी।
 
2 /अधिक चिकनाई वाली मिठाईयां खाने से थोड़ा सा बचें। साथ ही मावे की मिठाईयां भी नुकसान पहुंचा सकती है। इसके बदले छेने या दूध की बनी मिठाई ले सकते हैं।
 
3 /जब भी दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलने जा रहे हों, तो कोशिश करें कि घर से ही नाश्ता करके निकलें। इससे आपका पेट भरा रहेगा और आप बेमतलब मिठाइयों या अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करने से खुद ही बचेंगे।
 
4 / हर घर में एक-दो चम्मच या कुछ कौर से अधिक न खाएं। अन्यथा बाकी दोस्तों या रिश्तेदारों के घर आपको खाना-पीना भारी पड़ जाएगा और आप खाने से इंकार भी नहीं कर पाएंगे।
 
5 /अपने घर पर कोशिश करें कि चिकनाई वाली मिठाइयों की अपेक्षा सूखे मेवों से अतिथियों का सत्कार करें। इससे आप भी मिठाइयों के सेवन से बच जाएंगे और मेवों से किसी को परहेज भी नहीं होता।
 
6/  त्योहार के मौसम में मिठाइयों और पकवानों का दौर खूब चलता है, ऐसे में अपनी डाइट पहले से तय कर लें। क्योंकि कई बार पकवानों से ही पेट भर जाता है, और आप भोजन नहीं कर पाते, जो सेहत को बिगाड़ सकता है।
 
7 / अगर आप मधुमेह के मरीज हैं, तो मिठाइयों से दूरी बनाए रखने में भी आपकी भलाई है। सेहत से बढ़कर कुछ नहीं होता, और सेहत अच्छी हो तो त्योहार का उत्साह अलग ही होता है।
 
8/  दिवाली के बाद भी भोजन में पूरी-पकवानों का दौर काफी समय तक चलता है। ऐसे में कोशिश करें कि हल्का भोजन या फिर सलाद, दही, रायता व फलों का सेवन अधिक कर पाएं। 
 
9 /त्योहार के बाद हो सके तो एक दिन उपवास कर लें। इससे आपका पेट स्वस्थ्य रहेगा और पाचन तंत्र भी नहीं गड़बड़ाएगा। उपवास में तरल पदार्थों का ही सेवन करें।
 
10 /कई सावधानियां रखने के बावजूद अगर मिठाइयां या फिर तली हुई चीजें खाने में आ ही रही हों, तो यह मान कर चलें कि‍ अगले एक से दो महीनों तक मिठाइयों का बिल्कुल भी सेवन न करें। अन्यथा आप मोटापे के साथ ही अन्य समस्याओं के शिकार हो सकते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख