sundarkand
✕

Health Care : हीमोग्लोबिन का स्तर है कम, तो इन चीजों के सेवन से उसे बढ़ाएं

Updated: शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (14:33 IST)
एक स्वस्थ शरीर के लिए उसमें सही मात्रा में हीमोग्लोबिन का होना आवश्यक है। एक व्‍यस्‍क व्यक्ति के शरीर में 14 से 18 मिलीग्राम और व्‍यस्‍क महिला के शरीर में 12 से 16 मिलीग्राम हीमोग्लोबिन हो, तभी ये कहा जा सकता है कि उनके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सही हैं। शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर कई सेहत समस्याएं होती है जैसे थकान, कमजोरी, सांस फूलना आदि। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आपके आहार में ऐसी चीजें शामिल हो जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने व बनाए रखने में मदद करें।
 
आइए, आपको कुछ ऐसी ही खेने-पीने की चीजों के बारे में बताते हैं जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती हैं -
 
1 हरी सब्जियां खाएं :
हरी सब्जियों जैसे मेथी, पालक आदि में आयरन होता है, जो खून में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में सहायक होता है।
 
2 विटामिन सी युक्त फल खाएं :
शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए आयरन युक्त चीजे खाना तो बहुत जरूरी है, लेकिन इसके अलावा कई बार अन्य कारणों से भी शरीर में मौजूद आयरन का अवशोषण नहीं हो पाता, इसलिए विटमिन सी से भरपूर चीजें भी खाएं क्योंकि इनकी मौजूदगी में शरीर को मौजूद आयरन का अवशोषण करने में मदद मिलती है।
 
3 फोलिक एसिड लें :
फोलिक एसिड एक एक प्रकार का विटामिन है। ये शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। हरी पत्तेदार सब्जियों, चावल, अंकुरित अनाज, सूखे सेम, गेहूं के बीज, मूंगफली, केले आदि में ये पाया जाता हैं।
 
4 चुकंदर का रस पीएं :
चुकंदर सलाद के रूप में खाए या उसका रस पीएं, ये भी शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने मदद करता है।
 
5 नियमित व्यायाम करें :
रोजाना व्यायाम करने से भी शरीर में लाल रक्‍त कोशिकाएं बढ़ती हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फेमिनिस्‍ट औरतों को एक तख़्ती पर मर्दों के लिए यह भी लिखना चाहिए

रानी दुर्गावती जयंती 2026: स्वाभिमान के लिए सीने में घोंप ली थी कटार, जानें गोंडवाना की महान महारानी के अमर बलिदान की कहानी

कब मनाई जाती है गुरु नानक देव की पुण्यतिथि? जानें उनके प्रेरणादायी प्रसंग और अनमोल विचार

HPV वाले कैंसर से बचाने में कितना कारगर है टीका?

Shastri Jayanti 2026: स्वाधीनता संग्राम से ताशकंद समझौते तक, जानें देशसेवा में शास्त्रीजी का योगदान

अगला लेख