Hanuman Chalisa

स्मोकिंग जितनी खतरनाक है शुगर, पढ़ें 5 तथ्य

Updated: बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (14:59 IST)
सेहत से जुड़ी कई बातें आप जानते, पढ़ते और महसूस करते हैं, कई तरीके भी अपनाते हैं। लेकिन सेहत से जुड़ी कुछ बातें ऐसी भी हैं, जो आप नहीं जानते, लेकिन आपको पता होना चाहिए। क्योंकि ये आपकी सेहत पर असर डाल रही हैं।  इन 5 बातों को जानकर आप जरूर चौंक जाएंगे - 
 
1 धूम्रपान के बराबर नुकसानदेह है शुगर  - क्या आप जानते हैं कि शकर आपकी सेहत के लिए उतनी ही हानिकारक है जितनी की शराब या सिगरेट। जी हां हम बात कर रहे हैं उन मिठाइयों की, जिन्हें आप रोजाना किसी न किसी बहाने अपनी डाइट में शामिल करते हैं। कैलिफोर्निया युनिवर्सिटी में हुए एक शोध के अनुसार शर्करा की अधि‍क मात्रा आपको शराब और सिगरेट की तरह ही नुकसान पहुंचाती है।
 
2 खुश रहने के लिए बस 1 घंटा अतिरिक्त नींद - यूएस म मनोचिकित्सकों के एक समूह द्वारा किए गए एक शोध के परिणाम यह बात साबित करते हैं, कि हर रात 1 घंटा अतिरिक्त नींद आपको खुश रखने में अधि‍क सहायक होती है, बजाए अन्य कारणों के।
 
3 व्यायाम करना मोटापा कम नहीं करता - हम बताना चाहते हैं, कि केवल व्यायाम करना आपके मोटापे को कम नहीं कर सकता।  दरअसल व्यायाम के साथ ली गई सही डाइट आपके दुबलेपन के आंकड़ों को तय करती है। यह जरूरी नहीं कि आप केवल व्यायाम करने भर से पतले हो सकते हैं। हालांकि मोटापे के लिए इसे एक इलाज के तौर पर लिया जा सकता है, जिसका पालन सही डाइट के साथ किया जाए। हलांकि‍ इसके अलावा भी व्यायाम के कई फायदे हैं।
 
4 च्व‍िंगम से तेज होता है दिमाग - एक शोध में यह बात साबित हुई है, कि सुबह के समय च्विंगम चबाने से आपका दिमाग सक्रिय होता है और आप मानसिक रूप से थकान महसूस नहीं करते। यही नहीं, इससे आपकी याददाश्त में लगभग 35 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है।
 
5 सभी बैक्टीरिया हानिकारक नहीं होते - रोज की दिनचर्या में बेशक हमारा सामना कई तरह के बैक्टीरिया से होता है। बल्कि एक स्वस्थ इंसान अपने आसपास लगभग हजार तरह के बैक्टीरिया से घि‍रा होता है। लेकिन यह सभी आपको नुकसान न पहुंचाकर आपके लिए फायदेमंद भी होते हैं। शोध के अनुसार इनमें हानिकारक बैक्टीरिया 1 प्रतिशत से भी कम होते हैं।
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

अगला लेख