Daily Horoscope
✕

अजवाइन खाते हैं तो अगली बार इसे खाने से पहले ये 5 नुकसान भी जान लीजिए

Updated: सोमवार, 27 जनवरी 2020 (16:52 IST)
अजवाइन का सेहत के साथ-साथ स्वाद के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जरूरी नहीं कि यह हर स्थ‍िति में सेहत के लिए फायदेमंद ही हो। जानिए इसके 5 नुकसान- 
 
1. अगर आप सोचते हैं कि अजवाइन खाने से पाचन बेहतर होगा और इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा अजवाइन खाते हैं, तो जान लीजिए कि ज्यादा अजवाइन खाने से एसिडिटी कम होने की जगह बढ़ भी सकती है।
 
2. सीमित मात्रा में अजवाइन जरूर फायदा करती है लेकिन अगर लिमिट से ज्यादा इसे खाते हैं तो सिरदर्द, उल्टी, पेट में जलन जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं।
 
3. जो महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज या कॉन्स्टिपेशन से राहत के लिए अजवाइन खाती हैं, उन्हें तो खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए। इस स्थिति में अजवाइन शिशु के लिए भी घातक हो सकती है।
 
4. इसके अलावा ज़्यादा मात्रा में अजवाइन खाने से मुंह का स्वाद बिगड़ जाता है, अम्लता बढ़ती है और मुंह में छाले होने के साथ ही मूड खराब हो सकता है।
 
5. यदि आप पेट में अल्सर, मुंह के छाले, आंतरिक रक्तस्राव की समस्या से ग्र‍स्त हैं, तो अजवाइन खाना इन समस्याओं को बढ़ा सकता है और इन बीमारियों के लक्षणों में वृद्धि कर सकता है। 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

अगला लेख