Hanuman Chalisa
✕

नींद की कमी से हो सकता है सेहत को नुकसान, जरूर जानें

Updated: बुधवार, 20 जनवरी 2021 (18:02 IST)
स्वस्थ रहने के लिए कम से कम आठ घंटे की नींद आवश्यक होती है, यह तो आप जानते ही होंगे। लेकिन अगर आप कम से कम आठ घंटे की पूरी नींद नहीं लेते हैं तो आपको सेहत के कौन से नुकसान उठाने पड़ सकते हैं, यह आप नहीं जानते। जानिए 5 नुकसान, जो नींद की कमी से होते हैं -  
 
1 जब हम सो रहे होते हैं, तो हमारे शरीर में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होते हैं जिनमें हमारा विकास, सुधार, कोशिकाओं का रिलेक्स होना एवं मानसिक विकास आदि। परंतु पर्याप्त नींद नहीं लेने पर आपको यह लाभ नहीं मिल पाते।
 
2 अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो यह आपकी मानसिक क्षमता और स्मरण शक्ति के लिए बेहद खतरनाक साबित होता है। आपकी याददाश्त कम होती जाती है, यहां तक कि आपको भूलने की बीमारी भी हो सकती है।  
 
3 तनाव व मानसिक समस्याओं के शिकार अक्सर वे ही लोग होते हैं, जो पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेते और मस्तिष्क को सही मात्रा में आराम नहीं मिल पाता।
 
4 नींद पूरी नहीं होने पर शरीर व दिमाग को पूरी तरह से आराम नहीं मिल पाता, जिसके कारण शारीरिक दर्द, अकड़न जैसी समस्याएं होती है। इसके अलावा सिर का भारी होना, चिड़चिड़ापन भी आम बात है।
 
5 आपके पाचन तंत्र पर भी कम नींद का काफी प्रभाव पड़ता है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते, तो पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है, जिसके कारण आपको पेट साफ न होने या कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

अगला लेख