Daily Horoscope
✕

Health Care Tips : रात के भोजन में इन चीजों से करें परहेज, जानें स्वास्थ्य के लिए क्या है बेहतर?

Updated: बुधवार, 12 अगस्त 2020 (17:04 IST)
स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। यदि आपकी डाइट सही व बैलेंस्ड है तो आप तंदुरुस्त रहते हैं। आपने अधिकतर रात के खाने पर ज्यादा ध्यान देने की बात सुनी होगी और यह जरूरी भी है कि रात में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? इस बारे में सही जानकारी होना आवश्यक है। आयुर्वेद में रात के भोजन में किस तरह के बदलाव की जरूरत होती है और क्या खाना चाहिए, ऐसी कई बातें बताई गई हैं।
 
तो आइए जानते हैं रात के भोजन के समय किन-किन चीजों का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है और किन चीजों से आपको रात में दूरी बनानी चाहिए।
 
दही
 
यदि आप रात में दही का सेवन करना पसंद करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। रात में दही का सेवन करने से सर्दी व कफ की समस्या हो सकती है इसलिए दही का सेवन रात में बिलकुल न करें।
 
दूध
 
रात में कभी भी सोने से पहले ठंडे दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। आप हल्के गर्म दूध को ही लें। साथ ही इस बात का ख्याल रखें कि दूध कम फैट वाला हो और अच्छी तरह से उसको आपने उबाला हो।
 
फ्रूट्स के सेवन से बचें
 
रात के समय केला खाने से बचना चाहिए। रात में केले का सेवन करने से कफ की समस्या और गले में दर्द जैसी समस्या हो सकती है।
 
खीरा
 
रात के समय खीरे का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, जब आप रात के समय भारी चीजों का सेवन करते हैं तो उन्हें डाइजेस्ट होने में काफी समय लगता है।
 
रात के भोजन में इन चीजों को करें शामिल
 
रात के समय मसालों में जैसे मैथी, इलायची व दालचीनी जैसे मसालों का ही सेवन करें। ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
 
रात के भोजन में हल्के आहार को ही जगह दें तथा ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए।
 
रात के समय आप हल्का और कम मात्रा में ही भोजन करें। कोशिश करें कि आप देर रात भोजन करने की बजाय जल्दी ही रात का खाना खा लें।
 
रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, साथ ही नींद भी अच्छी आती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख