Hanuman Chalisa

Health Care Tips :सब्जियों को कैसे करें सैनिटाइज, जानें 5 असरकारी तरीके

Updated: मंगलवार, 5 मई 2020 (17:47 IST)
कोरोना वायरस को लेकर इस वक्त सभी परेशान हैं। इस संक्रमण से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाए जा रहे हैं, वहीं साफ-सफाई का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर संक्रमण से बचना है तो घर की सफाई का पूरा ध्यान रखना बहुत आवश्यक है, वहीं खाने-पीने की चीजों पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सब्जियां व दूध के पैकेट ये सभी सामान बाहर से लाने के बाद इन्हें साफ करना भी बहुत जरूरी है। अगर बात की जाए सब्जियों की तो इन्हें सैनिटाइज करके ही अपने फ्रिज़ में रखें। आखिर कैसे करें सब्जियों को सैनिटाइज? आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स-
 
गर्म पानी करके इसमें 1 चम्मच नमक मिला लें। इस पानी से पहले सब्जियों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद फिर पानी से धो लें। पानी से धोने के बाद ही सब्जियों को फ्रिज में रखें।
 
पानी में 1 कप एप्पल साइडर सिरका लें। इसमें 1 चम्मच नमक मिलाएं और इससे पहले पूरी सब्जियों को धो लें। इसके बाद नल के नीचे रखकर पानी से 1 बार और सब्जियों को धो लें।
 
पानी में बैकिंग सोडा और सेब का सिरका मिलाएं। इससे सब्जियों को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद हल्का गर्म पानी करें और 1 बार फिर सब्जियों को धो लें।
 
हल्का गर्म पानी करें और इसमें नींबू की कुछ बूंदें मिला लें और नमक डालें। इस पानी में सब्जियों को डाल दें और अच्छी तरह से इन्हें साफ करें। इसके बाद नल के नीचे रखकर अच्छी तरह सब्जियों को धो लें।
 
गर्म पानी में नमक डालें, साथ में सिरका मिला लें। गर्म पानी में सब्जियों को अच्छी तरह रगड़कर धोएं। इसके बाद पानी से 1 बार फिर सब्जियों को धो लें।
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख