Hanuman Chalisa

Health Care : उपवास के दौरान होती है कमजोरी, आते हैं चक्कर तो जानिए 6 जबरदस्त उपाय

जो लोग नवरात्रि का पूरे नौ दिन व्रत-उपवास रखते हैं, उन्हें अक्सर कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्या होने लगती है। क्योंकि लगातार पूरे नौ दिन उपवास में रहने के बाद भी उन्हें थकान,कमजोरी लगती है। अगर आपको भी उपवास के दौरान या बाद में  ये समस्याएं हो रही हैं, तो इन  5 उपायों को अपनाकर आप राहत पा सकते है आइए जानें..
 
1 पहला और सबसे बेहतर तरीका है भरपूर पानी पीना। जी हां, दिनभर में अगर ज्यादा कुछ खा नहीं रहे हैं, तो खूब पानी पीजिए, ताकि शरीर हाइड्रेट होता रहे और ऑक्सीजन का स्तर भी बना रहे। इस तरह से आप ऊर्जा की कमी भी महसूस नहीं करेंगे और चक्कर आने का तो सवाल ही नहीं उठता।
 
2 प्राणायाम - प्राणायाम कर आप ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ा सकते हैं जिससे चक्कर आने की समस्या नहीं होगी। इसके लिए जरूरी है गहरी सांस लें, ताकि मन, शरीर और मस्तिष्क के बीच संतुलन रहे। इस तरह से आप सारा दिन रिफ्रेश रह सकते हैं।
 
3 आंवला - विटामिन सी से भरपूर आंवले का सेवन करें, ताकि थकान कम हो और प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। आप चाहें तो इसका जूस पी सकते हैं। इसके साथ हरे धनिया का सेवन भी बेहतरीन होगा।
 
4 सूखा धनिया - एक चम्मच सूखा धनिया खाने के बाद पानी पीजिए, या फिर धनिया पाउडर को पानी में मिक्स करके पिएं। लेकिन इसका सेवन आप को सुबह-सुबह करना होगा। यह चक्कर आने की समस्या से बचाएगा।
 
5 दही - जब भी आपको चक्कर महसूस हों, दही का सेवन करें। यह गर्मी को भी कम करेगा और ऊर्जा भी देगा, जिससे आपको चक्कर आने की परेशानी नहीं होगी।
 
6 बादाम - रातभर पानी में भिगोकर रखने के बाद सुबह बादाम का सेवन करना, चक्कर आने की समस्या से तो बचाएगा ही, दिमाग के लिए भी फायदेमंद होगा। आप चाहें तो इसे दूध के साथ पीसकर ले सकते हैं।
 
7 नींबू - नींबू का सेवन फलाहार के साथ, नींबू पानी बनाकर व अन्य तरीकों से कीजिए। यह विटामिन सी से भरपूर है और आपको चक्कर आने की समस्या से आसानी से निजात दि‍ला सकता है।
 

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

London Trip: प्रधानमंत्री से पब्लिक तक मेट्रो, सिटी बस में सफर करते हैं

अगला लेख