suvichar

Health Care : सर्दी-जुकाम की चपेट में आने से कैसे बचें?

Updated: रविवार, 8 नवंबर 2020 (13:39 IST)
बदलते मौसम के साथ सर्दी-खांसी जैसी समस्या आम हो जाती है जिससे निजात पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। लेकिन सर्दी-खांसी को आने से पहले ही रोक दिया जाए तो? मतलब बदलते मौसम के साथ यदि हम पहले से ही कुछ बातों का ध्यान रखें और इन्हें खुद पर हावी होने से रोक दें, तो हम इनकी चपेट में आने से बच सकते हैं। कुछ लोग छोटी-छोटी समस्याओं के लिए डॉक्टर के पास चक्कर लगाने से बचना चाहते हैं और घरेलू तरीकों को अपनाकर खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं।
 
वैसे भी हमारी रसोई में ही कुछ ऐसे नुस्खे छुपे हैं, जो सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर हैं। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप कुछ सावधानियां रखकर सर्दी-खांसी जैसी समस्या से खुद को कैसे बचा सकते हैं?
 
सर्दी-जुकाम हो या अन्य बीमारी, इन सभी से बचने के लिए आपकी प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। यदि आपका इम्यून सिस्टम मजबूत है तो आप पर कोई बीमारी हावी नहीं हो सकती।
 
गर्म पानी पीने की आदत बनाएं
 
बदलते मौसम के साथ फ्लू का होना एक आम समस्या है। इसके लिए पहले से ही सचेत रहें व गर्म पानी पीने की आदत डालें।
 
ठंडे पानी से रहें दूर
 
अगर आप सर्दी, खांसी व गले में दर्द जैसी समस्या से दूर रहना चाहते हैं तो फ्रिज के पानी से भी दूरी बनाएं।
 
हल्दी वाले दूध को पीने की आदत डालें
 
यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है, साथ ही सर्दी-जुकाम से राहत दिलाता है। रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीएं।
 
हर्बल टी पीना शुरू कीजिए
 
यह आपको सर्दी-खांसी जैसी समस्या से दूर रखेगी। टी में अदरक व तुलसी को जरूर डालें।
 
गर्म पानी के गरारे करना शुरू कीजिए जिससे कि गले में दर्द जैसी परेशानी से राहत मिले।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

सत्य, प्रेम, करुणा से लेकर राम हरि और जयजगत तक विनोबा भावे का सर्वोदय दर्शन!

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

अगला लेख