Hanuman Chalisa
✕

ज्यादा अचार खाते हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकती है एसिडिटी की समस्या

Updated: गुरुवार, 2 मई 2019 (10:51 IST)
अगर आप बिना अचार के खाना ही नहीं खाते हैं और अचार खाना बहुत पसंद है, तो ये भी जान लीजिए कि ज्यादा अचार खाने से खाने का स्वाद तो जरूर बढ़ता है लेकिन ये कई सेहत समस्याएं भी दे सकते हैं -  
 
1 अचार में तेल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और उसमें प्रयोग किए जाने वाले मसाले भी अक्सर पके हुए नहीं होते, जिसके कारण कोलेस्ट्रॉल और अन्य समस्याएं हो सकती है।  
 
2 अचार का प्रयोग पेट में अम्लीयता को बढ़ावा देता है जिसके कारण इसके अधिक सेवन से आपको एसिडिटी, गैस, खट्टी डकार आना जैसी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।  
 
3 अचार में नमक की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो सोडियम की अधिकता के अलावा हाई ब्लडप्रेशर और अन्य सेहत समस्याएं भी पैदा कर सकता है। 
 
4 अचार में मसालों के अलावा सिरके का प्रयोग भी काफी मात्रा में किया जाता है, जिसका सेवन नियमित रूप से करने पर आपको अल्सर भी हो सकता है और अन्य समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।   
 
5 अचार बनाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए जिन प्रिसजर्वेटिव का प्रयोग होता है, वे शरीर के लिए हानिकरक होते हैं और एसिडिटी या शरीर में सूजन आदि के लिए जिम्मेदार होते हैं।

ALSO READ: जानिए, खाने की उन चीजों के बारे में जो प्रभावित करती हैं पुरुषों की फर्टिलिटी
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

अगला लेख