shradh paksha
✕

20 की उम्र में हो रहा है hair fall? महिलाओं में हो सकते हैं 5 कारण

Updated: सोमवार, 5 जून 2023 (13:44 IST)
Hair Loss at Age 20
क्या आपके बाल भी यंग ऐज में झड़ रहे हैं? आज के समय में हार्मोनल चेंज के कारण कई युवाओं के बाल झड़ते हैं। बाल झड़ना आम बात है पर अत्यधिक बाल झड़ना चिंता का विषय हो सकता है। बाल झड़ने की समस्या के कारण हम कई तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। साथ ही यूट्यूब पर कई तरह की होम रेमेडी भी देखते हैं। इन सारे प्रोडक्ट और होम रेमेडी को इस्तेमाल करने के बाद भी हमारी हेयर फॉल की समस्या कम नहीं होती है। ऐसे में आपको अपने शरीर पर ध्यान देने की आवश्यकता है। चलिए जानते हैं कि यंग ऐज में बाल झड़ने के क्या कारण हैं...

1. स्ट्रेस: ये एक तथ्य है कि स्ट्रेस के कारण हमें हेयर फॉल की समस्या होती है। स्ट्रेस के कारण आपकी बालों की ग्रोथ कम होती है और साथ ही आपके बालों की जड़ें भी कमज़ोर होती हैं। स्ट्रेस को कम करने के लिए आप मैडिटेशन, योग या थेरेपी की मदद ले सकते हैं।

2. डाइटिंग: डाइटिंग हेयर फॉल का एक मुख्य कारण हो सकती है। वज़न कम करने के कारण आपको बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। साथ ही डाइटिंग के समय आप कई न्यूट्रिशन तत्व नहीं लेते हैं जिससे आपके बाल कमज़ोर होते हैं।


3. हार्मोनल चेंज: महिलाओं में हार्मोनल चेंज होने की समस्या आम है। साथ ही पीरियड्स या प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में काफी ज़्यादा हार्मोन चेंज होते हैं। हार्मोन बैलेंस करने के लिए आपको सही डाइट और एक्सरसाइज की ज़रूरत है।

4. हेयर प्रोडक्ट: यंग ऐज में हम स्टाइल के लिए कई तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। अत्यधिक प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की वजह से हमारे बाल डैमेज होते हैं। साथ ही हीट के कारण भी हेयर फॉल की समस्या बढ़ती है। अपने बालों की देखभाल के लिए नेचुरल प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें।

5. PCOS या PCOD: PCOS या PCOD होने के कारण हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है। इन बिमारियों में हार्मोनल चेंज काफी ज़्यादा होते हैं। अगर आपको पीरियड्स में समस्या आ रही है तो आपको डॉक्टर से चेकअप करवाना चाहिए।
ALSO READ: इलायची का पौधा कैसा होता है? जानिए इलायची के फायदे, गुण और नुकसान

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फेमिनिस्‍ट औरतों को एक तख़्ती पर मर्दों के लिए यह भी लिखना चाहिए

रानी दुर्गावती जयंती 2026: स्वाभिमान के लिए सीने में घोंप ली थी कटार, जानें गोंडवाना की महान महारानी के अमर बलिदान की कहानी

कब मनाई जाती है गुरु नानक देव की पुण्यतिथि? जानें उनके प्रेरणादायी प्रसंग और अनमोल विचार

HPV वाले कैंसर से बचाने में कितना कारगर है टीका?

Shastri Jayanti 2026: स्वाधीनता संग्राम से ताशकंद समझौते तक, जानें देशसेवा में शास्त्रीजी का योगदान

अगला लेख