biodatamaker

Hair Care Tips : बारिश में ज्यादा टूटते और झड़ते हैं बाल, तो अपनाएं खास टिप्स

Updated: शनिवार, 4 जुलाई 2020 (17:40 IST)
मानसून में अक्सर बारिश में भीग जाने से चहरे के साथ-साथ बालों की भी कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इस मौसम में बाल ज्यादा टूटने और झड़ने लगते है। ज्यादा देर तक स्कैल्प का गीला रहना बालों की अनेक समस्याओं को जन्म देता है।
 
आइए जानें कुछ हेयर केयर टिप्स जिन्हें आजमा कर आप इस मौसम में भी अपने बालों को हेल्दि रख सकती हैं।
 
1. अगर आपके बाल बारिश के पानी में अक्सर गीले हो जाते है तो आपको उन्हें शैंपू से जरूर धोना चाहिए, नहीं तो बारिश के पानी से पैदा हुई नमी फंगस का रूप ले लेगी और खुजली के साथ अन्य समस्याएं भी होंगी।
 
2. गीले बालों को बड़े दांत वाले कंघे से सुलझाएं, इससे बाल आसानी से सुलझ भी जाएंगे और टूटेंगे भी नहीं।
 
3. गीले बालों को पहले सूखने दें फिर ही बांधें। अगर बालों को पूरी तरह से सुखाए बिना बांधेंगे, तो उनमें बदबू तो आएगी ही, जुएं होने की संभावना भी बढ़ जाएगी और क्वालिटी भी खराब होगी।
 
4. बाल धोने के बाद कंडि‍शनर जरूर लगाएं, ताकि बाल बेतरतीब न रहें और आसानी से सुलझ सकें। इस मौसम में बालों में रूखापन आ जाता है और बाल अधिक टूटते हैं, जिससे बचने के लिए कंडि‍शनर एक बढ़िया तरीका है।
 
5. हफ्ते में कम से कम एक बार तेल जरूर लगाएं, ताकि बालों को पोषण मिल सके और रूखापन भी दूर हो। इससे बाल बेजान भी नहीं होंगे और उनमें चमक बनी रहेगी।
 
6. अपना कंघा किसी और के साथ शेयर ना करें। अगर आपके बाल बड़े हैं तो बारिश के मौसम में आप शॉर्ट हेयर रख सकतीं हैं। इससे आपको नया लुक भी मिलेगा और बालों की देखभाल भी अच्छे से हो जाएगी।
 
7. इन सभी के साथ आप अपने आहार पर भी ध्यान दें। खाने का असर हमारे शरीर के हर हिस्से पर पड़ता है तो बालों पर भी पड़ेगा, इसलिए अपनी डाईट नियमित रखें, बाहर का कम खाएं और फास्ट फूड को खाने से बचें। अपने भोजन में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। जैसे- अंडा, गाजर, दालें, हरी सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स आदि।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

अगला लेख