Hanuman Chalisa
✕

गुड़ और चना खाएं, एनिमिया दूर भगाएं

Written By WD
Updated: शनिवार, 14 मई 2016 (12:23 IST)
खाली समय में गुड़ और चने जैसा स्वाद का कांबिनेशन और कहीं नहीं मिलता। कई बार कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए भी लोग गुड़ और चने खाना पसंद करते हैं। लेकिन इन सभी के अलावा एनिमिया से बचने में भी गुड़ और चना बेहद फायदेमंद है।

 
 
रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाला रोग एनिमिया अधिकांशत: महिलाओं में देखने को मिलता है। खास तौर से आयरन की कमी के कारण यह समस्या सामने आती है, जिसमें थकान और कमजोरी महसूस होना आम बात है। ऐसे में महिलाओं को अपनी डाइट में आयरन से भरपूर चीजें लेने की सलाह दी जाती है, ताकि हीमोग्लोबिन का स्तर कम न हो। 

गुड़ और चना आयरन से भरपूर होता है, और यही कारण है कि एनिमिया से बचने के लिए यह बेहद मददगार साबित होता है। गुड़ में उच्च मात्रा में आयरन होता है, और इसमें सामान्य शर्करा भी पाई जाती है। इसे अलावा भुने हुए चने में आयरन के साथ-साथ प्रोटीन भी सही मात्रा में पाया जाता है।



इस तरह से गुड़ और चने को मिलाकर खाने से आवश्यक तत्वों की कमी पूरी होती है, जो एनिमिया रोग के लिए जिम्मेदार होते हैं। गुड़ और चना न केवल आपको एनिमिया से बचाने का काम करते हैं, बल्कि आपके शरीर में आवश्यक उर्जा की पूर्ति भी करते हैं। शरीर में आयरन अवशोषि‍त होने पर उर्जा का संचार होता है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस नहीं होती। 
 
हालांकि‍ अत्यधिक मात्रा में भी इसका सेवन आपके भोजन की आदत को प्रभावित कर सकता है। इसलिए इसे नियमित रूप से और नियंत्रित मात्रा में खाना अधिक फायदेमंद होगा। गुड़ और चना आसानी से बाजार में उपलब्ध भी हो जाता है। इनका सेवन करते समय एक मुट्ठी चना और थोड़ा सा गुड़ मिलाकर एक साथ खाएं। यह स्वाद से भरा भी होता है, अत: इसे खाने में आपको किसी प्रकार की परेशानी भी नहीं होगी, बल्कि आप इसे खाना पसंद करेंगे।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख