dharma sangrah

सर्दियों में जरूर खाएं गुड़ और मूंगफली एक साथ, ताकि आपको भी मिल सकें ये 5 फायदे

Updated: गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (13:16 IST)
सर्दी के दिनों में गुड़ का सेवन फायदेमंद होता है यह तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि गुड़ के साथ मूंगफली का सेवन करना आपको हेल्थ से जुड़े गजब के फायदे देता है? अगर नहीं पता, तो हम बता देते हैं -
 
1 सर्दी के दिनों में गुड़ के साथ मूंगफली का सेवन शरीर में रक्तसंचार को बेहतर करने में मदद करता है, जो इस मौसम में बेहद जरूरी है। 
 
2 इस मौसम में अगर आप पाचन सबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तब तो आपको गुड़ और मूंगफली का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि मूंगफली फाइबर से भरपूर है और गुड़ पाचन में मदद करता है।
 
3 चूंकि मूंगफली में प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, और गुड़ आयरन से भरपूर होता है इसलिए यह खून बढ़ाने के साथ-साथ आपके दांतों और हड्ड‍ियों के लिए भी फायदेमंद है।
 
4 महिलाओं के लिए इस मिश्रण का सेवन माहवारी के समय बेहद फायदेमंद होता है। यह आपको उन दिनों में दर्द से राहत भी देगा और शरीर में आवश्यक गर्मी भी बनाए रखेगा।
 
5 यह आपकी इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही हृदय रोगों और इंफेक्शन से आपकी रक्षा करता है। और सबसे खास बात यह आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

अगला लेख