Daily Horoscope
✕

बेशकीमती हैं ठंड में आने वाली ये हरी सब्जियां, जरूर उठाइए इनके 5 फायदे

Updated: शनिवार, 14 दिसंबर 2019 (14:15 IST)
सर्दी का मौसम शुरु हो चुका है और बाजार में हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ ही मौसमी फलों की आवक बढ़ने लगी है। अगर आप भी मानते हैं कि सर्दी का मौसम सेहत के लिहाज से खास है, तो इस मौसम में हरी सब्जियों से परहेज न करें। यही हरी सब्जियां आपकी सेहत और खूबसूरती के लिए वरदान साबित होने वाली हैं।
 
1 पालक - हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक प्रमुख है। यह आपके शरीर में लौह तत्व की कमी को पूरा करती है। खास तौर से महिलाओं के लिए पालक बहुत फायदेमंद है। 
 
महिलाओं में लौह तत्व की कमी अधि‍क होती है और उन्हें इसकी आवश्यकता होती है। इसके अलावा यह आपके शरीर में वि‍टामिन ए, कैल्श‍ियम और अन्य पोषक तत्वों की आपूर्ति भी करेगी।
 
2 मेथी - फॉलिक एसिड, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, प्रोटीन, कैल्शि‍यम और आयरन से भरपूर मेथी आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह आपकी शारीरिक तकलीफों को दूर कर मोटापे को कम करने में भी मदद करती है।
 
3 मूली - मूली का प्रयोग आप सलाद के लिए करते हैं, लेकिन इसके पत्ते भी बहुत पौष्ट‍िक होते हैं। इसकी पत्त‍ियों की सब्जी बनाकर खाई जाती है, जो ठंड में सर्दी से बचाने में मदद करती है। इसके अलावा इससे शारीरिक दर्द और अन्य तकलीफों से निजात मिलती है। 
 
4 करेला - स्वाद में भले ही करेला कड़वा हो लेकिन इसके फायदे बहुत है। यह न केवल आपके खून को साफ करता है, बल्कि पेट से जुड़ी परेशानियों को खत्म कर पाचन में मदद करता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर आपको बीमारियों से बचाता है।
 
5 हरे प्याज - प्याज  के हरे पत्तों की आवक भी ठंड में खूब होती है। यह अन्य पोषक तत्वों के साथ ही रोग प्रतिरोधी गुणों से भरपूर होता है और प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करता है। यह आंखों और त्वचा के अलावा पाचनतंत्र के लिए भी फायदेमंद है।
 
आलू, टमाटर जैसी सब्जियां तो आप साल भर खाते ही हैं, अबकी बार बाजार जाएं, तो हरी और पत्तेदार सब्जियां जरूर लाएं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख