ramcharitmanas
✕

Health Tips : कम नींद लेने से बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा, वैज्ञानिकों ने बताया कितनी बजे व कितनी देर सोना चाहिए

Updated: बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (10:09 IST)
जिस तरह से लाइफस्‍टाइल को हल्‍के में ले रहे हैं उसका खतरा तेजी से बढ़ रहा है। बिना किसी नोटिस के कम आयु में बीमारियां शिकार कर रही हैं। जीवन पर अधिक भार डाल रहे।जो चीजें लंबे वक्‍त तक जीवन जीने के लिए जरूरी है, उन्‍हें पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। जी हां, युवा वर्ग मूवी, वेब सीरिज देखने की होड़ में रात-रात भर जागकर रहे हैं जिसका सीधा उनकी जिंदगी पर पड़ रहा है। इन दिनों युवाओं में सबसे अधिक ह्दयघात की बीमारी सामने आ रही है। जिसकी एक वजह है पूरी नींद नहीं लेना। आइए जानते नींद पूरी नहीं लेने के नुकसान और कितने घंटे  व किस समय नींद लेना जरूरी है -

नींद पूरी नहीं लेने के नुकसान -
 
- दिल से संबंधित बीमारी।
- डिप्रेशन।
- स्मरण शक्ति कम होना।
- सोचने समझने की शक्ति पर असर पड़ता है।
- ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ता है।
- हार्मोंस असंतुलित होना।
- चिढ़चिढ़ापन बढ़ना।
- वजन बढ़ना।  
- बालों का झड़ना।
- आंखों के नीचे डार्क सर्कल होना।
 
नींद लेने का सही समय -


- हाल में वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम ने एक वीडियो जारी कर बताया है रात को 10 से 11 बजे के बीच सोने से हृदयाघात का खतरा बहुत कम होता है।  
- रात में 10 बजे से पूर्व सोने पर दिल की बीमारी का खतरा 24 फीसदी तक बढ़ जाता है।
- रात को देर रात तक जागने पर दिल का खतरा 25 फीसदी से भी अधिक होता है।
- वहीं रात को 11 से 12 बजे के बीज सोने पर दिल का खतरा 12 फीसदी तक होता है।

आइए जानते हैं कितने घंटे की नींद जरूरी है -

- 0-3 महीने के बच्चों को 14 से 17 घंटे की नींद जरूरी।
- 4 से 11 महीने के बच्चों को 12 से 15 घंटे की नींद जरूरी।
- 3 से 5 साल के बच्चों को 10 से 13 घंटे की नींद जरूरी।
- 6 से 13 साल के बच्चों को 9 से 11 घंटे की नींद जरूरी।
- 14 से 17 साल के किशोरावस्था को 8 से 10 घंटे की नींद जरूरी।
-  18 से 25 साल के नौजवानों को 7 से 9 घंटे की नींद जरूरी।
- 26  से 64 साल के आयु वर्ग को 7 से 9 घंटे की नींद जरूरी।
- 65 से अधिक आयु वर्ग को 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी।


अच्‍छी नींद के लिए आजमाएं ये उपाय

- रात को पैरों को धोकर सोए।
- रात को नींद नहीं आने पर किताब पढ़ें।
- रात को सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल को दूर रखें।
- रात को नींद नहीं आने पर हल्दी का दूध पीएं।
- दोपहर में 15 मिनट से अधिक नहीं सोएं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख