Hanuman Chalisa

गरबे की थकान उतारेंगे यह 10 टिप्स

गरबा करने में जितनी एनर्जी लॉस होती है, उतनी ही ज्यादा थकान आप महसूस करते हैं। सिर्फ पैरों में दर्द ही नहीं, आंखों के साथ-साथ पूरा शरीर थकान महसूस करता है। इससे बचने के में आपकी मदद करेंगे यह 10 आसान और बेहतरीन टिप्स...


 
1 सुबह थोड़ा हल्का-फुल्का व्यायाम करें ताकि आपकी मांसपेशियां लचीली रहें और गरबा के स्टेप्स करने से उनमें खिंचाव ना आए। घर पर कठिन स्टेप्स का अभ्यास कर लें।
2 उपवास हो तो ज्यूस, रेशेदार फल और दूध का सेवन अवश्य करें। अगर उपवास ना हो तो गरबा करने के दो घंटे पहले खाना खाएं। खाना खाने के तुरंत बाद गरबा करना पेट में तकलीफ दे सकता है।
 3 गरबा करने के बाद हो सके तो गुनगुने पानी से स्नान करें। क्योंकि पसीने की चिपचिपाहट से शरीर से बदबू आ सकती है।
 4  पैरों के आराम के लिए आधी बाल्टी गर्म पानी में नमक और आजवाइन डालें। गर्माहट सहन करने योग्य पानी में पैर डाल कर बैठने से आराम मिलेगा। रात को सोते समय कुछ देर पैरों की दोनों एड़ि‍यां दीवार से टीका कर रखें। इससे रक्तसंचार परिवर्तित होगा। पैरों की सूजन कम होगी।

5 थकी हुई आंखों को आराम देने के लिए उन पर खीरा काट कर रखें। आलू को कद्दूकस कर गुलाब जल में मिला कर लगाने से भी बुझी आंंखों की रौनक लौट आएगी। 
 

















 रात को हाथों की नाइट क्रीम से मालिश करें ताकि डांडिया करने से सूख गए हाथ दोबारा खोई कोमलता पा सकें। नाखूनों की चमक बनाए रखने के लिए नींबू के छिलके रगड़ें। 
7 गरबा अक्सर खुले मैदानों में होता है जहां धूल-मिट्टी की मात्रा अधिक होती है। इससे बालों को नुकसान पहुंचता है। अत: रोज सिर में शैंपू करें।

 चेहरे को रोज क्लीन-अप करें। यह फेशियल का छोटा रूप है। रोज फेशियल चेहरे पर बारीक फुंसियां कर सकता है अत: त्वचा की क्लींजर से नियमित सफाई पर्याप्त है। 
 

















 नकली गहनों की अधिकता स्कि‍न पर एलर्जी कर सकती है। अत: उतना ही पहने जितना आपसे संभाला जा सकें और जिसे पहन कर आसानी से गरबा किया जा सकें। 
10 असली गहनों से यथासंभव बचें क्योंकि गरबा की मस्ती में अगर गहने खुलकर कहीं खो गए तो सारे गरबे का मजा किरकिरा हो जाएगा।
Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

अगला लेख